एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल

एशिया कप का आगाज हो चुका है। भारतीय महिला टीम ने अपना पहला मैच जीतकर इसका शुभारम्भ किया है। इस बीच अब सवाल है कि टीम इंडिया अपना अगला मैच कब खेलेगी। साथ ही अब जो मैच हुए हैं, उसके हिसाब से अंक तालिका का हाल क्या है। जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 

भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में थाईलैंड को जबरदस्त तरीके से 94 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का बड़ा योगदाना रहा। उन्होंने केवल 36 बॉल पर 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शेफाली ने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद थाईलैंड की टीम केवल 16.1 ओवर में 65 रन बनाकर आउट हो गई। 

टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर, पाकिस्तानी टीम 1 सितंबर को खेलेगी अपना पहला मैच

अब टीम इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर है। थाईलैंड की टीम दो मैच खेल चुकी हैं, इसमें से उसे एक में जीत और एक में हार सामना करना पड़ा है। इसके लिए उसके पास दो अंक हैं। भारत का नेट रन रेट अच्छा है, इसलिए वो टॉप पर है। पाकिस्तानी टीम ने अभी तक इस सीजन अपना पहला मैच नहीं खेला है। टीम अपना पहला मैच 1 सितंबर यानी मंगलवार को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी। 

3 सितंबर को खेला जाएगा हांगकांग चाइना के खिलाफ मैच

इस बीच भारत की बात करें तो अब टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में तीन सितंबर को अपना दूसरा मैच खेलेगी। ये मैच हांगकांग चाइना के खिलाफ होगा। यानी टीम के पास आराम करने और बीच बीच में अपनी तैयारियों के लिए पर्याप्त वक्त है। इस बीच सभी को इंतजार 5 सितंबर का है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी अपने बचे हुए दोनों मैच जीतकर टीम अंक तालिका में टॉप पर ही रहकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करे। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हो गई मिट्टी पलीद, बाबर आजम की कप्तानी में हुआ कबाड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया 57 साल पुराना कीर्तिमान, धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/harmanpreet-kaur-ap-1788162033.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!