भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर आया नया अपडेट, तमीम इकबाल ने बताया बोर्ड का पूरा प्लान

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज को लेकर एक नया अपडेट आया है, जिसकी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दी है। दोनों देशों के बीच वनडे और टी-20 मैचों की यह सीरीज इसी साल अगस्त-सितंबर में खेली जानी थी, लेकिन राजनीतिक माहौल और तनाव की वजह से इस पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। हालांकि, तमीम इकबाल ने यह साफ कर दिया है कि सीरीज को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि मैच होने की उम्मीद अभी भी पूरी तरह बनी हुई है। इससे पहले भी तमीम इकबाल ने इस सीरीज को लेकर बयान जारी किया था। 

3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है। इस पर बात करते हुए तमीम इकबाल ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) दोनों ही इस सीरीज को कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बोर्ड मिलकर अब इसके लिए किसी नए समय (विंडो) की तलाश कर रहे हैं। तमीम के इस बयान से यह बात साफ हो गई है कि यह सीरीज अपने तय समय यानी अगस्त-सितंबर में आयोजित नहीं होगी, बल्कि इसे आगे के लिए टाल दिया गया है।

भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर तमीम इकबाल ने क्या कहा?

तमीम इकबाल ने ‘नॉट आउट नोमान’ स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश और भारत, दोनों ही क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज को कराने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं और इसके लिए किसी नए खाली समय (विंडो) की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BCB की सोच एकदम सकारात्मक है, लेकिन कुछ बातें उनके हाथ में नहीं हैं और बोर्ड अध्यक्ष के रूप में वे अपनी सीमाओं से बाहर नहीं जाना चाहते। दोनों देशों के क्रिकेट शेड्यूल काफी व्यस्त हैं। बांग्लादेश की आगे तीन सीरीज हैं और भारतीय टीम का भी शेड्यूल काफी टाइट है। इसके बावजूद इस सीरीज के लिए दोनों बोर्ड लगातार एक-दूसरे से संपर्क में हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर रहने पर क्या बोले तमीम इकबाल

तमीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी पर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि बांग्लादेश इस मामले में बेहतर तरीके से बातचीत कर सकता था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था। यह मामला मुस्तफिजुर रहमान को 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से रिलीज किए जाने के बाद और गर्माया था।

यह भी पढ़ें

जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतकर रचा इतिहास, तोड़ा एंड्र्यू स्ट्रॉस का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया 57 साल पुराना कीर्तिमान, धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-31t133030-1788163198.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!