श्रवण संस्कार विद्यालय साधली में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया

फ़ैज़ खत्री…शिनोर
आज जब पूरे देश में 77वें गणतंत्र दिवस को मनाने का उत्साह देखा जा रहा है तो साधली स्थित श्रवण संस्कार विद्यालय में भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से हुई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित गीत व कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य उर्वेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए देशभक्ति, अनुशासन और एकता के पथ पर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
बता दें कि श्रवण संस्कार विद्यालय में पूरा स्टाफ विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ संस्कार भी देता है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Comment

error: Content is protected !!