इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ODI की प्लेइंग XI का किया ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड की धरती पर धमाकेदार ODI सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसमें श्रीलंका की टीम मेजबान इंग्लिश टीम से टक्कर लेती नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी, जिसका 22 सितंबर से चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में आगाज होगा। ODI सीरीज के पहले मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को शामिल किया है। हैरी ब्रूक टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। टॉम बैंटन और बेन डकेट सलामी बल्लेबाज की भूमिका में होंगे। कल डरहम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में चोटिल जैकब बेथेल की जगह टॉम बैंटन पारी का आगाज करते नजर आएंगे। इस तरह वह ODI में बेन डकेट के छठे ओपनिंग पार्टनर बनेंगे। टॉम बैंटन लंबे समय बाद ODI में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2025 में ODI में शिरकत की थी। अब लगभग 19 महीने बाद उनकी 50 ओवर क्रिकेट में वापसी होने जा रही है।

रूट और बटलर पर रहेंगी निगाहें

इसके अलावा जो रूट और जोस बटलर जैसे धाकड़ खिलाड़ी बैटिंग लाइनअप को मजबूती प्रदान करेंगे। रूट इस साल ODI क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने साल 2026 में कुल 6 ODI मैच खेले हैं और सभी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसमें एक शतक भी शामिल है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के कंधों पर होगा। वहीं,  रेहान अहमद स्पिन की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने के बाद अब तीन मैचों की ODI सीरीज में उतरने के लिए तैयार है। ODI सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को डरहम में खेला जाएगा। इसके बाद 24 सितंबर को लीड्स में और 27 सितंबर को द किया ओवल में मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ पहले ODI मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

ODI सीरीज के लिए श्रीलंका का स्काड: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलोम्बेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

यह भी पढ़ें:

39 साल के कप्तान ने पहली बार बनाया टीम को CPL चैंपियन, फाइनल मैच में पाक गेंदबाज ने झटके 4 विकेट

एशियन गेम्स में कब होगा भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला, टीम इंडिया का मेडल पक्का, अब गोल्ड की उम्मीद

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/eng-vs-sl-1789993872.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!