अल्लू अर्जुन की ‘राका’ के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही फिल्म ने रच दिया इतिहास, जानें क्यों मिला सम्मान

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के जरिए साउथ सिनेमा के दर्शकों या भारतीय दर्शकों के बीच ही नहीं, दुनियाभर के दर्शकों के बीच एक खास मुकाम बना चुके हैं। अब दुनियाभर में अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग है। ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अल्लू अर्जुन अब ‘राका’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं। इस बीच ये फिल्म एक अलग वजह से चर्चा में आ गई है। रिलीज से पहले ही ‘राका’ ने इतिहास रच दिया है। अभी ‘राका’ की रिलीज को करीब 1 साल का समय है और इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘राका’ का नाम

सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ‘राका’ में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगी और एटली कुमार इसका निर्देशन कर रहे हैं। सन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए दर्शकों के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। सन पिक्चर्स ने अल्लू अर्जुन और एटली की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि रिलीज से पहले ही ‘राका’ ने एक साथ 37 कलाकारों के साथ मोशन कैप्चर टेक्नीक का इस्तेमाल करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

सन पिक्चर्स का पोस्ट

सन पिक्चर्स ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें एटली और अल्लू अर्जुन अपने हाथ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘इतिहास रचा गया। ये एक ऐसी वैश्विक जीत है जो भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर ले जाती है! ‘राका’ ने रियल टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के साथ मोशन कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कमाल कर दिया है। इसमें एक साथ 37 कलाकारों को कैप्चर किया गया है। इस उपलब्धि के लिए अल्लू अर्जुन और एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट मिला है।’

‘राका’ की कास्ट और रिलीज डेट

‘राका’ की बात करें तो ‘जवान’ फेम एटली के निर्देशन में  बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी। 8 अप्रैल को मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें सुपरस्टार का बदला और अनोखा लुक देखने को मिला। एक भेड़िए जैसी हाथ की आकृति, बड़े, नुकीले पंजे जो चेहरे को ढकता नजर आ रहा है। ‘राका’ में अल्लू अर्जु और दीपिका पादुकोण के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इनके अलावा मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, जिम सर्भ, नैला ग्रेवाल और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की चर्चा है। फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसके दिसंबर 2027 तक आने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः आज कहां है पुष्पा का केशव? कभी आर्थिक तंगी के चलते बेचे पॉपकॉर्न, पुलिस रिमांड में भी काट चुके 14 दिन

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!