India vs New Zealand T20 : न्यूज़ीलैंड ने चौथे T20 में भारत को हराया

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 सीरीज़ का चौथा मैच आज विशाखापत्तनम में खेला गया। न्यूज़ीलैंड ने भारत को जीत के लिए 216 रन का टारगेट दिया था। इस टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत की जीत का सिलसिला खत्म हो गया है। न्यूज़ीलैंड ने विशाखापत्तनम T20 में भारत को 50 रन से हरा दिया है, शिवम दुबे की धमाकेदार पारी बेकार गई।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 सीरीज़ का चौथा मैच आज विशाखापत्तनम में खेला गया। न्यूज़ीलैंड ने भारत को जीत के लिए 216 रन का टारगेट दिया था। इस टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। उन्हें 50 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

216 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत एक विकेट से हुई। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा मैट हेनरी की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। सूर्य सिर्फ 08 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया ने 9वें ओवर में 63 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। हार्दिक सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

टीम इंडिया ने 11वें ओवर में रिंकू सिंह के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया। रिंकू ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। उसके बाद शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रन बनाए। लेकिन वह रन आउट हो गए।

हालांकि, पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पिछले तीन टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!