ईरान ने अमेरिका के हमले का दिया जवाब, अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागी मिसाइलें

अमेरिका ने तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया और इसका वीडियो भी जारी किया। वहीं अब इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और एक डिस्ट्रॉयर पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार जारी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने दावा किया कि उसने अमेरिका के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और एक डिस्ट्रॉयर पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। IRGC का आरोप है कि ये दोनों युद्धपोत ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ नौसैनिक घेराबंदी में शामिल थे।

ईरान ने दागी मिसाइलें

घटना को लेकर ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ (IRIB) की एक रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने कहा कि ईरानी जहाजों के खिलाफ लगातार हो रही आक्रामक कार्रवाइयों के बीच अमेरिकी नौसेना के इन दो जहाजों को निशाना बनाया गया। IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स ने बच्चों की हत्या करने वाली अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। ये जहाज ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और नौसैनिक घेराबंदी में शामिल थे।” बयान में कहा गया, “नुकसान होने और एक और हमले के डर से दोनों युद्धपोतों को संघर्ष वाले इलाके से भागने पर मजबूर होना पड़ा।”

अमेरिकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई

यह दावा ऐसे समय में किया गया है जब ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमलों और उसके बाद अमेरिका से जुड़े जहाजों पर ईरानी हमलों के कारण क्षेत्र में फिर से सैन्य तनाव बढ़ गया है। इससे पहले, IRGC की नौसेना ने कहा था कि उसने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में “अनधिकृत रास्ते” से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों और अन्य इलाकों में अमेरिका से जुड़े तीन जहाजों को निशाना बनाया था। IRGC की नौसेना ने कहा कि यह कार्रवाई तीन ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई थी।

IRGC ने दी चेतावनी

IRIB की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC की नौसेना ने एक बयान में कहा, “आज सुबह, अमेरिकी आतंकवादी और आक्रामक सेना ने एक क्रूर हरकत करते हुए और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को बंद करने की हताशा में, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा।” IRGC की नौसेना ने कहा कि इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन जहाजों को निशाना बनाया गया।  ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास चलने वाले जहाजों को उन जलमार्गों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी भी दी जिन्हें उसने अनधिकृत बताया था। (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War से जुड़ी बड़ी खबर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 72 घंटे तक युद्ध रोकने का दिया आदेश

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/untitled-2026-09-06t063728-1788656820.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!