शादी समारोह में बड़ा अग्निकांड, जिंदा जल गए 22 लोग; बिल्डिंग के संकरे गलियारे से नहीं निकल पाए

कांगो की राजधानी किंशासा में बड़ा अग्निकांड हो गया है। एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 22 लोग जिंदा जल गए, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। लिंगवाला के मेयर ने बताया कि ये आग बीते शुक्रवार की रात को एक बिल्डिंग में लगी और वह शनिवार सुबह तक धधकती रही। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों को संकरे गलियारों से निकलने में हो गई मुश्किल

बता दें कि यह बिल्डिंग किंशासा के नॉर्थ पार्ट में स्थित लिंगवाला में है। आग से बचकर निकलने का प्रयास कर रहे लोगों के लिए बिल्डिंग के संकरे गलियारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इस वजह से कई लोग बिल्डिंग से निकल नहीं पाए और उसी में जल गए।

आग से निकाल लिए गए कुछ लोगों की हो गई मौत

वहीं, शादी समारोह में आए अन्य लोगों ने आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश भी की। बिल्डिंग से निकाले गए कई लोगों को सड़क के किनारे लिटाया गया, जिनमें से कुछ लोग जिंदा बच गए, जबकि कुछ की मौत हो गई। जहां शादी की वजह से हंसी-खुसी का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की संख्या 22 तक पहुंची

लिंगवाला के मेयर नॉर्बर्ट मुशिंगा ने कांगो प्रेस एजेंसी को कहा कि फिलहाल मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। आग लगने की सटीक वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। कांगो के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शाबानी के मुताबिक, यह एक त्रासदी है। उन्होंने बीते शनिवार की सुबह घटनास्थल का दौरा भी किया।

शुष्क मौसम में बढ़ जाती हैं आग की घटनाएं

जान लें कि किंशासा के घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं आम हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, शुष्क मौसम में आग लगने की घटनाएं आम होती हैं। इस वर्ष भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले, पाकिस्तान में इस्लामाबाद के अस्पताल में आग से हाहाकार मच गया था। इस अग्निकांड में 15 नवजातों की मौत हो गई थी। ये आग एसी का कंप्रेसर फटने के कारण हुई थी।

(इनपुट- एपी)

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया की बोट में आग लगने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 41 लापता; Ferry में 271 थे सवार

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/kinshasa-wedding-fire-1788675892.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!