Cannes के बाद वेनिस रेड कार्पेट पर मनासी पवार ने बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाईं एक्ट्रेस, चर्चा में लुक

दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में से एक वेनिस फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर चर्चा में है। इटली के वेनिस में आयोजित होने वाले इस इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारे पहुंचते हैं और अपने क्लासी और आकर्षक लुक्स से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सादगी से भरे क्लासी लुक्स देखने को मिले। मनोरंजन की दुनिया के कुछ स्टार्स ने अपने अलग अंदाज से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस मानसी पवार ने भी इटली के वेनिस में आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की और एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में छा गई हैं।। 

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में मानसी पवार

इटली के वेनिस में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर से फिल्म कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होते हैं। इसी दौरान मनासी पवार ने भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वेनिस में उनकी उपस्थिति के चलते उनकी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अपीयरेंस चर्चा में है। इससे पहले वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुई थीं और इस दौरान भी उनके लुक की काफी चर्चा रही।

पिंक गाउन में छाईं मानसी पवार

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट पिंक, बॉडी-स्किमिंग गाउन पहना था, जिसका सबसे खास हिस्सा इसका बीडेड डिटेलिंग है। ड्रेस पर मोतियों और बीड्स से बने कर्व्ड पैटर्न पूरे सिल्हूट को उभारते हैं। स्वीटहार्ट-स्टाइल नेकलाइन, जो लुक का फोकल पॉइंट है। अपने लुक को उन्होंने न्यूट्रल बेस, डिफाइंड आई मेकअप और सॉफ्ट न्यूड-पिंक लिप्स और हाथ में एक छोटे क्लच के साथ कम्प्लीट किया। दुनिया के प्रमुख फिल्म फेस्टिवल्स में शुमार कान्स और वेनिस न सिर्फ सिनेमा बल्कि ग्लोबल फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी महत्वपूर्ण मंच माने जाते हैं। कान्स के रेड कार्पेट से लेकर वेनिस तक, मनासी पवार लगातार अपने फैशन सेंस और रेड कार्पेट प्रेजेंस से सुर्खियां बटोर रही हैं।

वेनिस फिल्म फेस्टिवल के बारे में

वेनिस फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो ये दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में से एक है। इसका आयोजन हर साल इटली के वेनिस शहर में होता है के लीडो क्षेत्र में अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत के बीच होता है। इस फेस्टिवल में दुनियाभर से फिल्में, निर्देशक, अभिनेता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस प्रतिष्ठित समारोह में हिस्सा लेते हैं। वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1932 में हुई थी। यह हर साल वेनिस के लीडो क्षेत्र में आयोजित किया जाता है और इसका आयोजन आमतौर पर अगस्त के अंत से सितंबर की शुरुआत के बीच होता है। फेस्टिवल का मुख्य पुरस्कार गोल्डन लायन (Golden Lion) है, जो प्रतियोगिता में शामिल सर्वश्रेष्ठ फिल्म को दिया जाता है। इस साल ये अवॉर्ड ‘वुमन अननोन’ को मिला है।

ये भी पढ़ेंः भाभी की साड़ी और मां के गहने पहन दुल्हन बनी थीं टीना पारेख, आश्रम में रचाई शादी, पांचवे दिन छोड़ना चाहती थीं पति का घर

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!