IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 16 प्लेयर्स को मिली जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोट लगने की वजह से स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में फिर से वापसी हुई है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने की वापसी

न्यूजीलैंड की इस 16 सदस्यीय T20 टीम में T20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 13 पुराने खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, चोट से उबरकर स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है। वहीं दूसरी ओर, चोटिल होने की वजह से स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज बेन सियर्स इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। बेवॉन जैकब्स को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के एक विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक 11 T20I मैच खेले हैं और अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेली थी।

लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन भी हैं टीम का हिस्सा

तेज गेंदबाज एडम मिल्ने करीब एक साल बाद अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। इस 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए उन्हें एक मजबूत तेज गेंदबाजी टीम में शामिल किया गया है, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ जैसे गेंदबाज भी मौजूद हैं। दूसरी ओर बेन सियर्स टखने की चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हैं। मिल्ने ने अपना आखिरी T20 मैच जुलाई 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में और दूसरा मैच 24 अक्टूबर को भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और आखिरी टी-20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट और नाथन स्मिथ

यह भी पढ़ें

एशियन गेम्स के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 6 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सहन अराचिगे को बनाया कप्तान

विल जैक्स ने गेंदबाजी में किया कमाल, 5 विकेट लेकर पहले वनडे में श्रीलंका को थमाई करारी हार

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-23t081004-1790131120.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!