पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने रविवार को राहत योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत, पाकिस्तान की जनता को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 100 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने इस राहत योजना को इस तरह से तैयार किया है, जिसका फायदा सिर्फ आम लोगों को ही मिल पाएगा। बताते चलें कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 370 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं।

मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी कार वालों को ही मिलेगा फायदा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से पेट्रोल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बीच आम लोगों के लिए राहत योजना की घोषणा की है। इस योजना से मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी कार चलाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

1 लीटर पेट्रोल पर मिलेगी 100 रुपये की सब्सिडी

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, शरीफ ने कहा, “इस मुश्किल घड़ी में हम जनता को अकेला नहीं छोड़ेंगे।” योजना के तहत दोपहिया और तिपहिया गाड़ी चलाने वाले लोगों को हर महीने अधिकतम 20 लीटर पेट्रोल की खरीद पर 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, 800 सीसी तक की छोटी कार के मालिकों को हर महीने अधिकतम 30 लीटर पेट्रोल पर 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए लगभग 270 रुपये देने होंगे।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से बिगड़े हालात

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अभी 370 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच इसमें भी लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शहबाज शरीफ ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोतरी के कारण जनता पर पड़ने वाले बोझ से पूरी तरह अवगत है। ये योजना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात से इस्लामाबाद में लागू होगी। जबकि, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात से पूरे पाकिस्तान में लागू होगी। 

योजना का लाभ उठाने के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए रविवार से ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है और प्रक्रिया की जानकारी जागरूकता अभियान के जरिए जनता को दी जाएगी। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने योजना के तहत मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी कार के रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करने पर प्रांतों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री की ये घोषणा पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना के बीच हुई है। 

ये भी पढ़ें

103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/petrol-pak-afp-1789369172.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!