IND vs PAK मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, पाकिस्तान की टीम आएगी भारत! एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी खेल के मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ उतरती हैं, तो मुकाबले का रोमांच अपने आप कई गुना बढ़ जाता है। हाल ही में ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। अब हॉकी के मैदान पर भी दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत भारतीय सरजमीं पर होगी। 

दरअसल, मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में किया जाना है। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ कोरिया, मलेशिया, चीन और जापान की टीमें हिस्सा लेंगी। ओमान और बांग्लादेश को रिजर्व टीमों में रखा गया है।

2 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मुकाबले पंजाब के दो शहरों में खेले जाएंगे। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में शुरुआती मुकाबले होंगे, जबकि मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। जालंधर में 2 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे और यहीं ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 4 नवंबर को सेमीफाइनल और 5 नवंबर को फाइनल मोहाली में होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 1 नवंबर को प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच हॉकी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए इस मुकाबले पर पूरे एशिया के हॉकी फैंस की नजर रहेगी। हालांकि, इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन यानी PHF की ओर से बड़ा बयान भी सामने आया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने 14 सितंबर को कहा कि पाकिस्तान की टीम का भारत दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में फेडरेशन वही कदम उठाएगा, जो सरकार की ओर से निर्देश दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का साल 2011 से आयोजन हो रहा है। भारत ने सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब अपने नाम किया है। लगातार 2 बार से भारतीय टीम ये खिताब जीतती आ रहा है। इस बार टीम के पास लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। पाकिस्तान भी 3 बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम को लेकर आई बड़ी खबर, 7 साल बाद घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते आएंगे नजर

ODI ट्राई सीरीज से पहले इंग्लैंड ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान पहुंचा ECB का डेलीगेशन



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ind-vs-pak-1-1789453539.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!