ICC टेस्ट रैंकिंग में हुई उठापटक, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ होने के साथ हुआ बेड़ागर्क

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम की तरफ से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसकी आलोचना हर हुई और दौरे के बीच में ही उन्होंने स्क्वाड से भी 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिली और आखिरी टेस्ट में भी उनको हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के खत्म होने के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा अपडेट हुआ जहां पाकिस्तान को नुकसान का सामना करना पड़ा और अब वह 9वें नंबर पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान पहुंची 9वें नंबर पर, इंग्लैंड पांचवीं पोजीशन पर बरकरार

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले के खत्म होने के बाद हुए अपडेट में पाकिस्तानी टीम को एक पोजीशन के नुकसान का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 8वें नंबर पर थी जिसमें उसके कुल 75 रेटिंग प्वाइंट थे, तो वहीं टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब जहां वह 9वें नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं उसके कुल रेटिंग प्वाइंट 71 हो गए हैं। इंग्लैंड को लेकर बात की जाए तो वह अभी भी 5वीं पोजीशन पर बरकरार है जिसमें उसके रेटिंग प्वाइंट्स में सुधार देखने को मिला है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कुल 99 रेटिंग प्वाइंट थे तो वहीं अब वह 102 हो गए हैं।

भारतीय टीम चौथे नंबर पर तो ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

टेस्ट रैंकिंग में अन्य टीमों की पोजीशन को लेकर बात की जाए तो उसमें भारतीय टीम चौथी पोजीशन पर काबिज है, जिसमें उसके और इंग्लैंड के रेटिंग प्वाइंट में अब अधिक अंतर नहीं रह गया है। टीम इंडिया के कुल रेटिंग प्वाइंट अभी 105 हैं। टेस्ट रैंकिंग में टॉप की पोजीशन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभी कब्जा है जिसमें उनके कुल रेटिंग प्वाइंट 126 हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 119 रेटिंग प्वाइंट के साथ साउथ अफ्रीकी टीम है। तीसरी पोजीशन पर न्यूजीलैंड की टीम 106 रेटिंग प्वाइंट के साथ काबिज है जबकि छठी पोजीशन पर 78 रेटिंग प्वाइंट के साथ बांग्लादेश की टीम है। श्रीलंकाई टीम 7वीं पोजीशन पर 75 रेटिंग प्वाइंट के साथ जबकि अब 8वीं पोजीशन पर वेस्टइंडीज की टीम 74 रेटिंग प्वाइंट के साथ है।

ये भी पढ़ें

6 गेंदों में चाहिए थे 17 रन, मोती ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री से दिलाई जीत, बारबाडोस ने प्लेऑफ में मारी एंट्री

इंग्लैंड में 138 साल बाद फिर बना ये अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट सीरीज में शतक के लिए तरसे बल्लेबाज

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/pakistan-cricket-team-16-1789294158.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!