TRCC टाइटंस बने आरपीएल सीजन 2 के विजेता 

मोरबी २ स्थित द रोर क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित और वात्सल्य न्यूज़ के द्वारा समर्थित रोर प्रीमियर लीग सीजन 2 के फाइनल मुकाबले में टाइटंस की टीम ने ग्लेडिएटर्स को 64 रन से हराकर सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि श्री जयेशभाई गामी निदेशक विनय इंटरनेशनल स्कूल ने सभी जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफियां दी और जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा द रोर क्रिकेट क्लब मोरबी के अंदर बच्चों को सर्वाधिक मंच उपलब्ध करवा रहा है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है ।

क्लब के निदेशक डॉक्टर अली खान ने बताया पुरस्कार वितरण समारोह से पहले हाल में ही स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल कर लौटे क्लब के खिलाड़ी वर्चस्व शर्मा एवं उनके परिवार का स्वागत किया गया ज्ञात हो यह एकमात्र खिलाड़ी है जो पूरे गुजरात से SGFI NATIONAL CBSE टीम इंडिया की ओर से खेलें ।

डॉ अली ने बताया की फाइनल मैच टाइटंस ने ग्लेडिएटर्स के विरुद्ध 64 रन से मैच जीता फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच टाइटंस के कप्तान डेनिल रहे ।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्लेयर ऑफ द सीरीज हर्षल बेस्ट बॉलर बंसी मारू सेकंड बेस्ट बॉलर आरव,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जयराजसिंह जाला, सेकंड सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्मिथ खोडियार, सर्वश्रेष्ठ फील्डर सोमयराजसिंह झाला, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मयूर झाला,सर्वश्रेष्ठ टीम मैटर अंश भाकर एवं गोपाल गंगोरा को दिया गया।

फाइनल मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शन एवं अभिभावक गण मौजूद रहे पुरस्कार वितरण समारोह में क्लब के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा ने आए हुए अतिथि एवं सभी दर्शकों का स्वागत एवं धन्यवाद किया ।

क्लब के हेड कोच मनदीप सिंह ने बताया की क्लब जल्दी ही इंटरसिटी टूर्नामेंट अप्रैल के महीने में करने की तैयारी में है

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!