वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान की टीम कर रही है, जिसमें घर पर भारतीय टीम मेहमान के रूप में खेलते हुए दिखाई देगी। टीम इंडिया की नजरें सीरीज का आगाज जहां जीत के साथ करने पर रहने वाली हैं, तो वहीं सभी फैंस की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी रहेंगी जो यदि पहले टी20 मैच में मैदान पर खेलने उतरेंगे तो उसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे जिसमें वैभव सर्वकालिक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

वैभव फुल मेंबर्स टीमों में भारत में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बनेंगे सबसे युवा खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के तौर पर अभी सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने साल 1990 में 17 साल 253 दिन की उम्र में भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, जब उन्होंने पुणे के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था। वहीं वैभव यदि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलते हैं तो 15 साल 170 दिन की उम्र में वह सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ उसे अपने नाम कर लेंगे। इसके अलावा फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के तौर भारत में मेहमान टीम के रूप में भी वैभव इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी मुजीब उर रहमान के नाम पर है जिन्होंने साल 2018 में 17 साल 78 दिन की उम्र में भारतीय सरजमीं पर मुकाबला खेला था।

अभी तक ऐसा रहा है वैभव का टी20 इंटरनेशनल करियर

वैभव सूर्यवंशी ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है, उसके बाद से ही वह लगातार अपने कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। वैभव का टी20 इंटरनेशनल में अब तक का प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.16 के औसत से 193 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं अब सभी को वैभव के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में पहली शतकीय पारी का इंतजार काफी बेसब्री से है।

ये भी पढ़ें

ICC टेस्ट रैंकिंग में हुई उठापटक, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ होने के साथ हुआ बेड़ागर्क

IND vs AFG के बीच पहले टी20 मैच में दिल्ली की पिच पर दिखेगा किसका जलवा? अब तक रहा है यहां ऐसा रिकॉर्ड

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/vaibhav-sooryavanshi-46-1789298782.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!