SA20 के ऑक्शन को लेकर आई बड़ी खबर, डुप्लेसी और मुल्डर समेत 156 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट

SA20 के अगले सीजन के ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की तस्वीर साफ हो गई है। फ्रेंचाइजी लीग के पांचवें सीजन के ऑक्शन के लिए 156 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें फाफ डुप्लेसी, रासी वैन डेर डुसेन, वियान मुल्डर और नांद्रे बर्गर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब 7 अक्टूबर को होने वाली ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी।

SA20 के पांचवें सीजन की ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 7 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन के लिए कुल 156 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस सूची में साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी और रासी वैन डेर डुसेन के साथ वियान मुल्डर और नांद्रे बर्गर जैसे चर्चित नाम भी शामिल हैं।

ऑक्शन के लिए 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिया था अपना नाम

ऑक्शन के लिए कुल 789 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन अब इस लिस्ट को घटाकर 156 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया गया है। इनमें 95 साउथ अफ्रीकी और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि,ऑक्शन में सभी खिलाड़ियों के लिए जगह नहीं होगी, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद फ्रेंचाइजी को कुल 19 स्लॉट ही भरने हैं।

डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने अपनी 19 सदस्यीय टीम पूरी कर ली है, इसलिए उन्हें ऑक्शन में किसी खिलाड़ी की जरूरत नहीं है। जॉबर्ग सुपर किंग्स और एमआई केप टाउन के पास 6-6 स्लॉट खाली हैं। वहीं प्रिटोरिया कैपिटल्स को पांच और मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को दो खिलाड़ियों की जरूरत है। चारों फ्रेंचाइजी के पास मिलाकर कुल 2.11 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पर्स उपलब्ध है।

शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में कई बड़े नाम

ऑक्शन पूल में फाफ डु प्लेसिस सबसे बड़े साउथ अफ्रीकी नामों में शामिल हैं। डु प्लेसी पहले जॉबर्ग सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। 42 वर्षीय डु प्लेसिस फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं और हाल ही में खत्म हुए ETPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, पिछले SA20 सीजन में उन्होंने केवल पांच मुकाबले खेले थे, जिसमें 151.7 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए। अंगूठे की चोट के कारण वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल सके थे। वैन डेर डुसेन, मुल्डर और बर्गर भी ऑक्शन में उपलब्ध प्रमुख साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए मौजूद दो स्लॉट भी इस नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। तेज गेंदबाज मैथ्यू बोस्ट और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान जेसन रॉल्स इस कैटेगरी में शामिल हैं। बोस्ट सीजन-2 की नीलामी में संयुक्त रूप से सबसे महंगी बोली हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे थे। विदेशी खिलाड़ियों की सूची भी काफी मजबूत है। इसमें कायरन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, शमर जोसेफ, मोहम्मद नबी, एएम गजनफर, जॉर्डन कॉक्स, एनेरिन डोनाल्ड, रेहान अहमद और रिचर्ड ग्लेसन जैसे T20 क्रिकेट के अनुभवी नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, गोल्ड मेडल के लिए कब और कितने बजे होगी भिड़ंत

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में मारी एंट्री, श्रीलंका को चारोखाने किया चित्त

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/faf-1790850264.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!