3 अक्टूबर से शुरू होगी उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

गुजरात और राजस्थान के बीच मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में भारतीय रेल एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारतीय रेल का पश्चिम रेलवे जोन गुजरात के सूरत और राजस्थान के उदयपुर के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर से कमर्शियल सर्विस शुरू करेगी। पश्चिम रेलवे ने इस नई ट्रेन की सभी जरूरी डिटेल्स शेयर की हैं।

उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और सभी स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे ने बताया कि सूरत और उदयपुर सिटी के बीच शुरू होने वाली ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार कोच होंगे। 1 अक्टूबर से इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 530 किमी का सफर 7:25 घंटे में पूरा करेगी।

उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत की जगह लाई जा रही है नई ट्रेन

बताते चलें कि सूरत और उदयपुर के बीच शुरू की जा रही ये नई ट्रेन उदयपुर सिटी और असारवा के बीच चलाई जा रही वंदे भारत की जगह लाई गई है। पहले ये ट्रेन 26963/26964 नंबरों से उदयपुर सिटी-असारवा के बीच चलती थी। इस ट्रेन को इसी साल फरवरी में शुरू किया गया था। हालांकि, यात्रियों की कम संख्या को ध्यान में रखते हुए इसे नए नंबर के साथ सूरत और उदयपुर के बीच शुरू किया जा रहा है।

ट्रेन नंबर- 26904, उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस

उदयपुर से सूरत तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 26904, उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उदयपुर से दोपहर 15:35 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। जिसके बाद ये ट्रेन जावर से 15:35 बजे, डूंगरपुर से 16:52 बजे, शामलाजी रोड से 17:29 बजे, हिम्मतनगर से 18:20 बजे, असारवा से 19:30 बजे, मणिनगर से 20:00 बजे, आणंद से 20:42 बजे, वडोदरा से 21:17 बजे और भरूच से 22:02 बजे प्रस्थान करते हुए 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर- 26903, सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

सूरत से उदयपुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 26903, सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सूरत से सुबह 06:10 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। जिसके बाद ये ट्रेन भरूच से 06:48 बजे, वडोदरा से 07:40 बजे, आणंद से 08:08, मणिनगर से 08:43 बजे, असारवा से 09:30 बजे, हिम्मतनगर से 10:40 बजे, शामलाजी रोड से 11:10 बजे, डूंगरपुर से 11:44 बजे और जावर से 12:47 बजे प्रस्थान करते हुए उसी दिन दोपहर 13:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 7.30 घंटे में पूरा होगा 13 घंटे का सफर, उदयपुर से डूंगरपुर, वडोदरा के रास्ते सूरत तक चलेगी नई वंदे भारत



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/vande-northernrail-1790853614.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!