‘घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें’, गोविंदा-कोमल रानी के बप्पा के दर्शन के बाद कश्मीरा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

हाल ही में गोविंदा मुंबई में ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सफेद कुर्ता और गले में दुपट्टा डाले गोविंदा ट्रेडिशनल लुक में बप्पा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान गोविंदा के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं। जैसे ही ये वीडियो सामने आए, एक बार फिर गोविंदा की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई। कोमल रानी के साथ गोविंदा की डेटिंग की अफवाहें पहले ही उड़ चुकी हैं और अब उनका यूं साथ में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए जाना सोशल मीडिया यूजर्स के गले के नीचे नहीं उतर रहा। इस बीच  कश्मीरा शाह ने ‘घर तोड़ने वालों’ (homebreakers) के बारे में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग इसे गोविंदा और कोमल रानी से जोड़कर देख रहे हैं।

चर्चा में कश्मीरा शाह का पोस्ट

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच चल रहे विवाद में कश्मीरा खुलकर अपनी मामी सास का सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच अपने पोस्ट में उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ऐसे पुरुषों को आदर्श मानना बंद करें, जो अपनी पत्नी को छोड़कर अपने से कम उम्र की लड़कियों के साथ चले जाते हैं। कश्मीरा के इस पोस्ट को उनके पति और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने भी लाइक किया है। सोशल मीडिया पर कश्मीरा का ये पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

कश्मीरा शाह का पोस्ट

बुधवार को कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने ‘घर तोड़ने वालों’ को निशाने पर लिया। अपने पोस्ट में कश्मीरा ने लिखा- ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को ग्लैमराइज करके दिखा रहे हैं, उसके बारे में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना और उन मर्दों को अपना आदर्श मानना बंद करें जो अपनी पत्नी को छोड़कर किसी कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़की के साथ चले जाते हैं। ये बहुत ही घिनौना है। लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। कृपया इस पागलपन को बढ़ावा न दें।’

गोविंदा और कोमल रानी के साथ दिखने के बाद सुनीता आहूजा का बयान

हाल ही में सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा के कोमल रानी के साथ दिखने पर प्रतिक्रिया दी। सुनीता आहुजा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, इस दौरान सुनीता के साथ उनका पालतू कुत्ता विंटर भी था। यहां सुनीता ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि ‘जानवरों से प्यार करो, इंसान से नहीं… इंसान धोखेबाज होते हैं।’ हालांकि, उन्होंने स्पष्ट तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। ऐसे में ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुनीता का इशारा किसी व्यक्ति पर था या फिर वह सामान्य तौर पर अपना अनुभव साझा कर रही थीं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते की बात करें तो दोनों की शादी को 39 साल हो चुके हैं। गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और इस शादी से उनके दो बच्चे, बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा हैं। पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और सुनीता लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सुनीता ने रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में अपनी उपस्थिति के दौरान भी गोविंदा से अपने रिश्ते को लेकर कई दावे किए थे।

ये भी पढ़ेंः रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग गोविंदा ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, कुछ देर पहले सुनीता भी अकेले पहुंची थींं पंडाल

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!