नहीं खत्म हो रही साउथ अफ्रीका की मुश्किलें, एक और तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका की परेशानियां और बढ़ गई हैं। टीम के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका चोट के कारण तीन मैचों की ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। मफाका को ट्रेनिंग के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया, जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया। मफाका की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए आगे उनकी जांच की जाएगी। उनकी जगह तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स 23 सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाना है।

साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन

मफाका के बाहर होने से साउथ अफ्रीका पर चोटों का संकट और गहरा गया है। इससे पहले लुंगी एंगिडी भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। एंगिडी को टाइटंस के लिए खेलते समय चोट लगी थी। एंगिडी से पहले कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते टीम से बाहर हैं। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के कई बड़े तेज गेंदबाज चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हैं। इतना ही नहीं, नांद्रे बर्गर भी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि लुथो सिपामला भी चोट से प्रभावित तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी की कड़ी परीक्षा होने वाली है।

चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही मेजबान टीम

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच तीन ODI मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में होगा, जबकि दूसरा ODI 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफ्स्ट्रूम में खेला जाएगा। ODI सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी आमने-सामने होंगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस आने वाले मुकाबलों से पहले सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।

SA vs AUS ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 24 सितंबर 2026: पहला ODI मैच, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
  • 27 सितंबर 2026: दूसरा ODI मैच, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
  • 30 सितंबर 2026: तीसरा ODI मैच, जेबी मार्क्स ओवल, पॉचेफस्ट्रूम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, केशव महाराज, लिजाद विलियम्स, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, नकोबानी मोकोएना, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 6 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सहन अराचिगे को बनाया कप्तान

विल जैक्स ने गेंदबाजी में किया कमाल, 5 विकेट लेकर पहले वनडे में श्रीलंका को थमाई करारी हार

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/sa-vs-aus-1790167748.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!