भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंच भी चुकी है। इस बीच सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। श्रेयस ने वैभव की एक बड़ी ख्वाहिश तो पूरी नहीं की है, लेकिन अब देखना ये होगा कि जब भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच होगा तो क्या उसकी प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिलता है या फिर बाहर ही बैठना पड़ता है।
वैभव अभी तक भारत में नहीं खेल पाए हैं एक भी इंटरनेशनल मुकाबला
वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि उनकी शुरुआत तो फीकी रही, लेकिन इसके बाद कुछ मैचों में उन्होंने अच्छी पारियां भी खेली। वैभव अब तक छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का इंतजार है। जब भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज दिल्ली में चल रही थी, तब उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती थी, लेकिन कप्तान श्रेयस ने उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं दिया।
क्या जापान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी का मौका
अब भारत और जापान के बीच एक मैच खेला जाएगा। क्या श्रेयस का दिल पसीज जाएगा और वे वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि श्रेयस के लिए ये फैसला आसान नहीं होगा। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इस वक्त जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हीं की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। अगर वैभव आएंगे तो कौन बाहर जाएगा, ये भी मजेदार होगा।
एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया को माना जा रहा है गोल्ड मेडल का दावेदार
जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी, जो कि जापान में ही हो रहे हैं। यहां भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। एशियन गेम्स का हर एक मैच काफी अहम होगा, क्योंकि यहां गोल्ड मेडल का मामला है। एक मैच में हार का और मेडल का सपना टूट जाएगा। इसलिए यहां काफी संभलकर खेलना होगा। भारतीय महिला टीम तो पहले ही फाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर चुकी है, जल्द ही पुरुष टीम भी मैदान में नजर आएगी। उसे भी गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा है। हो सकता है कि वैभव यहां भी अपना करिश्मा देखाते हुए नजर आ जाएं।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, अब सुबह बदलना पड़ेगा चैनल
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/vaibhav-sooryavanshi-2-ap-1789992473.jpg








