बर्फ खाने की क्रेविंग से लेकर हाथ-पैरों में झुनझुनी तक, शरीर में दिखें ये अजीब संकेत तो न करें नजरअंदाज

हमारा शरीर कई बार छोटी-छोटी समस्याओं के जरिए कई गंभीर परेशानियों का संकेत देता है। हालांकि, अक्सर लोग उन्हें सामान्य मानकर नज़र अंदाज़ कर देते हैं लेकिन इन्हें लगातार नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।17 सितंबर को इंस्टाग्राम पर, कैलिफ़ोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने ऐसे 10 लक्षणों के बारे में बताया जिन पर ध्यान देना ज़रूरी है।

शरीर में दिखने वाले इन समस्याओं को न करें नज़रअंदाज़

  • लगातार बर्फ़ खाने की इच्छा होना: बर्फ़ खाने की इच्छा होना आम बात लग सकती है, लेकिन डॉ. सेठी ने बताया कि यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। यह एक बहुत मामूली संकेत है जो थकान महसूस होने से पहले ही दिख जाता है। डॉक्टर का कहना है कि अगर किसी को ऐसा महसूस हो, तो उन्हें ब्लड काउंट और फेरिटिन की जाँच करवानी चाहिए।

  • चम्मच के आकार के नाखून: गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने कहा, “अंदर की ओर मुड़ने वाले नाखून कभी-कभी आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए, सप्लीमेंट्स लेने से पहले जाँच करवा लें।

  • रात में पैरों को हिलाने की इच्छा होना: सोते समय कई लोगों में ‘रेस्टलेस लेग्स’ (पैरों में बेचैनी) की समस्या देखी जाती है। डॉ. सेठी के अनुसार, इसका संबंध शरीर में आयरन की कमी से हो सकता है। अगर इससे नींद में बार-बार खलल पड़ता है, तो डॉक्टर को ज़रूर बताना चाहिए।

  • गर्दन या बगल के आस-पास काली त्वचा: गर्दन और बगल के आस-पास काली और मखमली त्वचा का दिखना इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा, यहाँ ज़ोर से रगड़ने से यह ठीक नहीं होगा, इसकी जगह ब्लड टेस्ट करवाएं।

  • हाथों या पैरों में लगातार झुनझुनी: हाथों या पैरों में लगातार झुनझुनी होना एक आम लक्षण है, और इसका एक संभावित कारण विटामिन B12 की कमी हो सकता है।

  • जीभ में लगातार दर्द: अगर जीभ में लगातार दर्द और लालिमा रहती है, तो हो सकता है कि यह सिर्फ़ तीखा खाना खाने की वजह से न हो। डॉ. सेठी के अनुसार, आयरन, B12 या फोलेट की कमी भी इसकी वजह हो सकती है।

  • बदबूदार मल: अगर मल लगातार चिकना और बदबूदार है और उसे फ्लश करना मुश्किल होता है, तो व्यक्ति को फैट को ठीक से सोखने में समस्या हो सकती है और उन्हें अग्न्याशय की जांच करानी चाहिए।

  • आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना: डॉ. सेठी ने कहा यह पीलिया का संकेत हो सकता है, कभी-कभी गहरे रंग का पेशाब या हल्के रंग का मल भी हो सकता है। तुरंत अपनी जांच करवाएं।

  • काला, तारकोल जैसा मल:  “ये पाचन तंत्र में रक्तस्राव का संकेत हो सकते हैं। आयरन और कुछ दवाएं भी मल को काला कर सकती हैं, लेकिन तारकोल जैसे मल की तत्काल जांच की आवश्यकता होती है। चक्कर आने या बेहोश होने पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!