द रोर क्रिकेट क्लब मोरबी के द्वारा आयोजित और वात्सल्य न्यूज़ के द्वारा समर्थित रोर प्रीमियर लीग सीज़न 2 का आगाज़ आज जिला युवा विकास अधिकारी श्री सत्यजीत व्यास के द्वारा किया गया।
आज ग्लिडेटर्स टाइटंस और डोमिनेटर्स ने अपने-अपने मैच जीते पहले मैच में कप्तान हर्षल कावथिया दूसरे मैच में दक्ष दयाल और तीसरे मैच में जयराजसिंह जाला प्लेयर ऑफ द मैच बने।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं दर्शकों ने भाग लिया उद्घाटन करते हुए जिला युवा विकास अधिकारी श्री व्यास ने सभी खिलाड़ियों को जीवन में सफल होने का मंत्र दिया और टूर्नामेंट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
द रोर क्रिकेट क्लब के निदेशक श्री राजकुमार शर्मा जी ने सभी मेंटर कप्तान और उनकी टीमों को शुभकामनाएं दी।
क्रिकेट क्लब के निदेशक डॉ अली खान ने भारी संख्या में आए हुए सभी अभिभावकों समर्थकों एवं सम्मानित अतिथि गणों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया।
अकादमी के हेड कोच मनदीप सिंह ने बताया यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगा एवं सभी मैचो को दर्शकों को घर से भी लाइव देखने की सुविधा रखी गई है।










