वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पहुंची भारत, खेले जाएंगे आठ मुकाबले, ये है पूरा स्क्वाड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही दिनों में सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम लंबे समय बाद भारत के दौरे पर आई है। सीरीज के मैचों का इंतजार किया जा रहा है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इसमें खेलेंगे, इसलिए रोमांच अभी से अपने चरम पर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। भारत पहुंचने के बाद टीम का स्वागत किया गया, जिसके फोटो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। 

27 सितंबर से शुरू होगी भारत बनम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भारत पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा, इसमें अब काफी कम वक्त बचा है। ऐसे में टीम को आते ही अपनी तैयारी में जुटना होगा। सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी बैक टू बैक मैच हैं। 

शे होप कर रहे हैं वनडे में वेस्टइंडीज की टीम की कप्तानी

हाल ही में वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड का ऐलान वनडे सीरीज के लिए कर दिया था। टीम की कमान शे होप को सौंपी गई है। इसके अलावा जॉन कैंपबेल, मैथ्यू फोर्ड जैसे विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाज टीम में हैं। यानी भारत के लिए ये सीरीज आसान नहीं होगी। वेस्टइंडीज की यही खासियत रहती है कि शुरू से लेकर आखिर तक बल्लेबाज तूफानी अंदाज में खेलती है। इसलिए गेंदबाजों को सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स जैसे धाकड़ गेंदबाज भी टीम में हैं, जो जबदस्त गेंदबाजी करते हैं। 

टीम इंडिया शुरू करेगी वनडे विश्व कप की तैयारी

अब से करीब एक साल बाद वनडे विश्व कप का आयोजन होना है, भारतीय टीम की तैयारी का ये पहला पड़ाव है। कहना होगा कि भारतीय टीम की विश्व कप की तैयारी इसी सीरीज से शुरू होने जा रही है। अगले साल का विश्व कप अक्टूबर से लेकर नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इसके शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है। 

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। 

यह भी पढ़ें 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, आर्यवीर सहवाग का बल्ला नहीं चला, कप्तान ने खेली तूफानी पारी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 300 से अधिक रन, साई सुदर्शन का पचासा, देवदत्त पडिक्कल फ्लॉप

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shai-hope-pti-1790164099.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!