उदिति सिंह ने एक्स बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप को बताया ब्लेसिंग इन डिस्गाइज, बताई लड़ाई की वजह, बोलीं- ‘पार्टनर मुझे डिमोटिवेट करता था’

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में उदिति सिंह ने अपने एक्स के साथ चीजें कैसे बिगड़ीं इस बारे में खुलकर बात की। स्काउटऑप के साथ बातचीत में उदिति ने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का एक अहम मोड़ बताया और कहा, ‘मेरे लिए ब्रेकअप असल में एक ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था।’ उन्होंने आगे बताया कि अलग होने के बाद उनके करियर और पर्सनल लाइफ में कैसे बदलाव आए। अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए उदिति ने बताया कि लॉकडाउन में दोनों की बहुत ज्यादा लड़ाइयां हुई हैं।

एक्स संग क्यों होती थी उदिति सिंह की लड़ाई

उदिति सिंह ने कहा कि उनके एक्स और उन्होंने लॉकडाउन के दौरान नोआ नाम का एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग गोद लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि पेट डॉग की देखभाल को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने कहा, ‘उसे लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं।’ उदिति ने आगे बताया कि सफाई को लेकर उनके अलग-अलग नजरिए की वजह से भी उनके बीच अनबन होती थी। उन्होंने कहा, ‘सफाई को लेकर मेरे तरीके अलग थे और उसके अलग’।

एक्स बॉयफ्रेंड उदिति सिंह को करते थे डिमोटिवेट

उदिति सिंह ने यह भी कहा कि उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर असर पड़ा। उनका आरोप था कि उनके एक्स-पार्टनर अक्सर उन पर हावी होने की कोशिश करते थे। उदिति ने बताया कि उनसे कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगी, आपको नहीं आता। पार्टनर ही डीमोटिवेट कर रहा है।’ उनके मुताबिक सपोर्ट मिलने के बजाय उन्हें अक्सर अपने पार्टनर की वजह से निराशा महसूस होती थी। आखिरकार उदिति ने माना कि कभी-कभी कितनी भी कोशिश कर लें रिश्ते नहीं चल पाते। सितारों की चाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब दो लोगों का साथ होना किस्मत में नहीं होता तो चीजें बिगड़ जाती हैं। वहीं, जब सही समय और हालात मिलते हैं तो अच्छा चलता है।

करण वाही और उदिति सिंह की पहली मुलाकात

उदिति सिंह और करण वाही ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, उस समय उन्होंने अपने रिश्ते की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की थी। ‘बिग बॉस 20’ के एक हालिया एपिसोड में उदिति ने बताया कि दोनों की बातचीत तब शुरू हुई, जब उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट के बारे में करण को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। वे तब मिले जब करण उस शहर में आए हुए थे और करीब दो महीने तक बातचीत करने के बाद उन्होंने रिश्ता शुरू किया। जनवरी 2020 में उनका रोमांस सबके सामने आया, जब करण ने सोशल मीडिया पर उदिति के साथ एक तस्वीर शेयर की।

ये भी पढ़ें – एक्स-बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह, ‘बिग बॉस 20’ में सुनाया करण वाही से पहली मुलाकात का किस्सा

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!