बिग बॉस हाउस का माहौल हुआ गर्म, एक साथ नॉमिनेट हुए 11 सदस्य, काजी तौकीर सहित इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों दिन पर दिन माहौल गरमाता जा रहा है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट, आसिफ खान सहित कई कंटेस्टेंट्स को निशाने पर लिया और उन्हें आईना दिखाया। वहीं इसी दौरान उस कंटेस्टेंट के नाम का भी ऐलान किया, जिनका बिग बॉस 20 में सफर खत्म हो गया। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी इस हफ्ते बिग बॉस हाउस से बाहर हो गईं। तीन हफ्ते गुजर चुके हैं और अब शो में 14 खिलाड़ी बचे हैं। अब इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ गई है  और इस हफ्ते 2-4 नहीं बल्कि 11 कंटेस्टेंट डेंजर जोन में हैं। यानी, इस हफ्ते सिर्फ तीन ही सदस्य सेफ हैं और बाकि सभी पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है।

बिग बॉस 20 में हुआ नॉमिनेशन टास्क

धमाकेदार वीकेंड का वार और ईशा रिखी के शो से बाहर होने के बाद एक बार फिर घर का माहौल गरमाता दिखा और ये सब बिग बॉस के नए ट्विस्ट के चलते हुआ। बिग बॉस ने नया दिन शुरू होने के साथ ही नॉमिनेशन टास्क का भी ऐलान कर दिया और इस बार के ट्विस्ट ने सबको हिलाकर रख दिया। इस टास्क में काजी तौकीर से लेकर माही विज तक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। चलिए बताते हैं इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क के बारे में।

11 सदस्य हुए नॉमिनेट

सोमवार, 28 सितंबर को बिग बॉस ने इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क का ऐलान किया, जिसमें सभी सदस्यों को दो-दो की जोड़ियो में जाना होता है और आपसी सहमति से किसी एक को नॉमिनेट करना होता है। आपसी सहमति न बनने की स्थिति में दोनों कंटेस्टेंट को नॉमिनेट होना पड़ता है। इसी टास्क में कई जोड़ियों में आपसी सहमति नहीं बनने के चलते एक-एक कर 11 सदस्य खतरे में आ गए।

ये सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए

नॉमिनेशन टास्क के ऐलान के बाद पहले रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे जाती हैं और आपसी सहमति न बनने पर दोनों नॉमिनेट हो जाती हैं। इसके बाद माही विज और अरिश्फा खान जाती हैं और यहां माही खुद को नॉमिनेट करके अरिश्फा को सेफ कर देती हैं। इसके बाद आसिफ खान और स्काउट की बारी आती है, जहां स्काउट खुद को नॉमिनेट करके आसिफ खान को सेफ करते हैं। इसके बाद काजी तौकीर और उदिति जाते हैं और दोनों ही आपसी सहमति न बनने पर नॉमिनेट हो जाते हैं। कनिका मान और अमन गांधी जोड़ी में जाते हैं और दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं। मैरी कॉम, लव और यंग तीनों साथ जाते हैं और नॉमिनेट हो जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘नमाज मेरे लिए मन की शांति है’, बिग बॉस हाउस में ‘जानामाज’ लाए हैं आसिफ खान, बोले- ‘मना कर देते तो शो में नहीं आता’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *