‘रामायण’ में रणबीर कपूर के राम अवतार को एकटक निहारती रहीं साई पल्लवी, रवि दुबे ने भी की तारीफ

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। सोमवार को एक्टर के 44वें जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग का एक खास BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके रोल के लिए चुने जाने और उनके ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई गई। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस दो-भाग वाली फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं।

रणबीर कपूर ने राम का रोल निभाने पर की बात

वीडियो में डायरेक्टर नितेश तिवारी ‘रामायण’ जैसी फिल्म के लिए सही एक्टर चुनने की अहमियत के बारे में बात करते हैं, क्योंकि लोगों की इस महाकाव्य से गहरी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव है। रणबीर भी भगवान राम का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि वह इस रोल को फिल्म के किसी आम किरदार की तरह नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मुझे बस एक फिल्म ऑफर हुई है और रोल रोमांचक है, यह एक जिम्मेदारी है।’

रणबीर कपूर के राम अवतार पर फिदा हुईं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने याद किया कि बचपन से ही उनके मन में भगवान राम की कैसी छवि थी। उन्होंने कहा, ‘वह बहुत छरहरे बदन वाले राम हैं, जिनका सिर थोड़ा झुका हुआ है और एक तरफ धनुष है। साथ में एक छोटी और दुबली-पतली सीता हैं। बचपन से मेरे मन में यही छवि बसी हुई थी। अब अचानक मैं उसी राम को देख पा रही थी, जिन्हें मैंने बचपन में देखा था और मैं हैरान रह गई। मैं राम को अपने सामने देख उन्हें निहारती रह गई।’

रवि दुबे ने रणबीर कपूर की तारीफ

रवि दुबे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने BTS वीडियो में अपने को-स्टार रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक बीट, ये सिम्प्लिसिटी जो श्री राम की है। मैं यही सिम्प्लिसिटीम में रणबीर भाई की आंखों में भी कई दफा देखता हूं।’

रामायण दो भाग में होगी रिलीज

फिल्म बनाने वालों ने फिल्म के एक्शन सीन की तैयारी की झलक भी दिखाई है। इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी ने फिल्म के एक्शन सीन के लिए रणबीर को ट्रेनिंग दी है, जबकि इस प्रोजेक्ट के लिए दुनिया भर से स्टंट एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने इस फिल्म के लिए भारतीय और इंटरनेशनल टैलेंट को एक साथ लाया है। नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर ‘रामायण’ को प्रोड्यूस किया है। इसे दो हिस्सों वाली फिल्म के तौर पर प्लान किया गया है। फिल्म की स्टार कास्ट में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कई कलाकार शामिल हैं। पहला हिस्सा दिवाली 2026 में दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा। ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होंगी।

ये भी पढ़ें – ‘रामायण’ इवेंट में साई पल्लवी का दिखा शाही अंदाज, रॉयल टिश्यू साड़ी पर टिकीं निगाहें

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!