US ने वेनेजुएला के 4 शहरों पर हवाई हमले किए, नेशनल इमरजेंसी घोषित की गई

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में एक के बाद एक सात धमाके हुए। बड़े धमाके के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में धुआं देखा गया। काराकस में एक बड़े मिलिट्री बेस के आसपास बिजली सप्लाई भी काट दी गई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि धमाके के समय उन्होंने फाइटर जेट उड़ते देखे। जिसके बाद वेनेजुएला सरकार ने हमले का आरोप US पर लगाया है।

वेनेजुएला सरकार ने धमाके को लेकर एक ऑफिशियल बयान में हमले का आरोप US पर लगाया है। निकोलस मादुरो की सरकार ने US मिलिट्री हमले की आलोचना की है। उनका आरोप है कि US ने न सिर्फ काराकस बल्कि मिरांडा, अरागुआ और ला गुइरा में भी एयर स्ट्राइक किए हैं। वेनेजुएला के प्रेसिडेंट मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है।

कोलंबिया के प्रेसिडेंट गुस्तावो पेट्रो ने खुलकर वेनेजुएला का साथ दिया है। उन्होंने कहा है कि US ने वेनेजुएला पर मिसाइलों से हमला किया है। इसलिए यूनाइटेड नेशंस को तुरंत एक मीटिंग बुलानी चाहिए।

क्यूबा के प्रेसिडेंट मिगुएल डियाज-कैनेल ने भी US की आलोचना की है। उन्होंने दूसरे देशों से भी US के ‘क्रिमिनल’ कामों का विरोध करने की अपील की है। यह लैटिन अमेरिकी इलाके के खिलाफ एक तरह का ‘टेररिज्म’ है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से US और वेनेजुएला के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप कई बार वेनेजुएला के प्रेसिडेंट मादुरो को सीधे तौर पर धमकी दे चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा है। US ने हाल के दिनों में वेनेजुएला के तेल जहाजों पर हमला भी किया है। US ने वेनेजुएला पर ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Comment

error: Content is protected !!