सीआईएसएफ के १८७ से अधिक जवानों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई

डिप्टी कमांडेंट अमनदीप सिरसवा जवानों के स्वास्थ्य की चिंता लेते हैं

 ०००००

 राजकोट की सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के डिप्टी कमांडेंट अमनदीप सिरसवा के नेतृत्व में तथा सिविल हॉस्पिटल के सहयोग से सीआईएसएफ यूनिट लाइन के रिक्रिएशन हॉल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था।

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खड़ेपग तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए दिनांक ०३ जनवरी २०२६ को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जवानों ने ब्लड रिपोर्ट, शुगर, आँख, कान, नाक, दाँत, त्वचा, ईसीजी, लीवर, किडनी, जोड़, हड्डी सहित विभिन्न रिपोर्ट्स करवाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई थी।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अमनदीप सिरसवा ने कहा कि, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवान हमेशा खड़ेपग रहते हैं। वे शारीरिक रूप से मजबूत होंगे तो उनका मनोबल भी मजबूत बनेगा। जिससे दिन की कामगिरी के दौरान तथा भविष्य के जीवन में आने वाली मुश्किलों का सामना आसानी से कर सकेंगे। इसलिए, उनके स्वास्थ्य के लिए इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें फोर्स के १८७ से भी अधिक जवान तथा उनके परिजन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के परिवारों ने स्वास्थ्य की जाँच करवाई थी।

इस कैंप को सफल बनाने में सिविल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. एस. अग्रेसरा तथा वी.आर. सिंह, फिजिशियन रुजुल जेठवा, सर्जन ज्योति वाघेला, ईएनटी ध्रुव पटेल, ऑर्थोपेडिक विरल गामीत, गायनेकोलॉजिस्ट देवांशी वागडिया, पीडियाट्रिशियन कुलदीप वागडिया, मनोचिकित्सक कुंजन गोस्वामी, डेंटल देवर्षा शाह, त्वचा के डॉक्टर जीत बावलिया सहित डॉक्टरों के सहयोग से सीआईएसएफ के स्टाफ ने मेहनत की थी।

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!