किसी प्लेन के नोज में क्या होता है, क्यों जरूरी माना जाता है ये हिस्सा?

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह एक विमान VDGS पोल से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक पार्किंग के दौरान विमान ने पोल में टक्कर मार दी। विमान का अगला हिस्सा, जिसे नोज कहा जाता है, पोल से टकरा गया। विमान के जिस हिस्से ने पोल में टक्कर मारी, उसे बेहद अहम हिस्सा माना जाता है। नोज की बात करें तो यह विमान में ठीक सामने होता है। यह सिर्फ विमान के शेप के लिए नहीं बल्कि कई अन्य अहम मामलों को लेकर भी जरूरी माना जाता है। विमान के इस हिस्से में रडार से जुड़े उपकरण लगाए गए होते हैं।

नोज के अंदर क्या होता है?

किसी विमान के नोज की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से वेदर रडार (मौसम की जानकारी के लिए) होता है। विमान के इस हिस्से को रेडोम (Radome) कहते हैं। यह एक विशेष डोम-नुमा कवर है, जो रडार एंटीना को बारिश, धूल, बर्फ और हवा से बचाता है। रेडोम धातु का नहीं होता, बल्कि फाइबरग्लास, क्वार्ट्ज या कंपोजिट मैटेरियल का बना होता है, ताकि रडार वेव्स आसानी से गुजर सकें।

वेदर रडार एंटी के अलावा नोज में नेविगेशन एंटीना भी होता है। यह लैंडिंग के समय रनवे पर सटीक गाइडेंस देते हैं। इसके अलावा नोज में वायरिंग और कूलिंग जैसे अन्य सेंसर भी होते हैं। इसके अलावा नोज में नीचे की तरफ लैंडिंग गियर का बे भी होता है, हालांकि वह नोज कोन के बाहर होता है। यहां यह भी बता दें कि नोज के अंदर यात्रियों का सामान नहीं रखा जाता है।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

दरअसल, श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान ने पोल में टक्कर मार दी। यह हादसा एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्किंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। हादसे के दौरान विमान की गति कम थी, जिस वजह से सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। हालांकि विमान का नोज वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि हादसे के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और फ़्लाइट का आना-जाना शेड्यूल के मुताबिक जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि हादसा क्यों हुआ, इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, देश के लिए बताया गर्व का पल

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!