नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल आज भी दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी में रहे लेकिन राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के तमाम नेता जब बस से जंतर-मंतर की तरफ बढ़े तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को बस से नीचे उतार लिया। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके बाद राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार को भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया था। मंगलवार को पुलिस ने विपक्षी दलों के सांसदों को संसद मार्ग पर नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया था। इसके बाद विपक्षी दलों के सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे, कुछ देर बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बीती रात उन्हें छोड़ भी दिया गया था।