EVM क्या, बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव भी हार गई कांग्रेस, मात्र दो सीटें ही जीत पाई, BJP जीत गई 32

असम की  में चुनावी झटका लगा है। एसआईआर (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कांग्रेस को सिलचर नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस की इस हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। सरमा ने कहा कि ईवीएम की बात तो छोड़िए, कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी नहीं जीत सकती है। बता दें कि सिलचर स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से हुई थी और कांग्रेस दो सीटों पर ही जीत सकी है, वहीं भाजपा को 32 सीटों पर जीत मिली है।

सीएम हिमंता ने कांग्रेस पर कसा तंज

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम की खिलाफत करती है और बैलेट पत्र पर भी हुआ चुनाव हार जाती है। उन्होंने कहा, ‘आप ही देखिए कि बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस हार गई। बैलेट पेपर पर कांग्रेस थोड़ा ज्यादा ही हार गई। इसलिए ईवीएम में लोग नोटा भी दबा देते हैं। मशीन देखकर कुछ लोग घबरा जाते हैं और कभी गलत जगह पर वोट मार देते हैं, लेकिन बैलेट में तो वोट देने के बारे में लोग जानते हैं। तो जब तक बैलेट पेपर में वोट होते हैं, तब कांग्रेस और ज्यादा हारती है।’

सरमा ने कहा-कोई साथ नहीं दे रहा
सरमा ने कहा, ‘आज आप देखिए कि सिलचर इलाका में 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों की ही सीटें थीं। मतलब 10 सीट ऐसी थी, जहां कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोट से जीत सकती थी। लेकिन वहां भी कांग्रेस को वोट नहीं मिला और बस दो सीटें मिलीं और निर्दलीय को 5 सीटें मिलीं। तो पहला हुआ भाजपा-एजेपी, दूसरे हुए निर्दलीय और तीसरे पर कांग्रेस और बैलेट पेपर पर। आज के लिए हम लोग नारा दिए हैं कि आप मशीन पर भी हारने वाले हैं और बैलेट पर भी हारने वाले हैं।’

सिलचर नगर निगम का क्या रहा रिजल्ट
असम के सिलचर नगर निकाय में कुल 42 वार्ड में से 40 वार्ड के लिए तीन अक्टूबर को मतदान हुआ था, जबकि वार्ड संख्या 9 और 20 से भाजपा उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद सिंह व भक्ति सेन तालुकदार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें से भाजपा ने 32 और असम गण परिषद ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के खाते में 2 सीटें और निर्दलीय को 6 पर जीत मिली है। असम के सिलचर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस मात्र दो सीटों पर सिमट गई, वहीं भाजपा ने 32 सीटें जीती हैं। 

ये भी पढ़ें:
‘समय आ गया कि राहुल गांधी भारत की जनता से माफी मांगे’, CM हिमंता ने बोला जुबानी हमला

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!