teachers de per shayari, guru par shayari, happy teachers’ day par shayari, shikshak diwas shayari

शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जब वे भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। इस पर डॉ. राधाकृष्णन ने कहा, “मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय, यदि इस दिन को शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाए, तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।” तभी से 1962 से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। इस खास मौके पर लोग अपने चहिते शिक्षकों को गिफ्टर देते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूलों में खास कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने फेवरेट टीचर को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से शायरी भेज सकते हैं। 

1. जल जाता है वो दिए की तरह,

कई जीवन रोशन कर जाता है,
कुछ इस तरह से एक शिक्षक,
अपना फर्ज निभाता है।
Happy Teacher’s Day!

2. अंधेरों में जो दीप जलाए,
हर मुश्किल में जो हौसला बढ़ाए,
वही सच्चा गुरु कहलाए,
जो शिष्य को खुद से बेहतर बनाए!
Happy Teacher’s Day!

3. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से,
जीवन जीना हमें सिखाते
Happy Teachers Day!

4. ज्ञान का दीप जलाकर मन में,
दूर किया अज्ञान का अंधेरा,
आपके मार्गदर्शन से ही संवरा,
हमारे कल का नया सवेरा
Happy Teacher’s Day!

5. गुरु का सम्मान शब्दों में कहां हो पाता है,
उनका एहसान जिंदगी भर साथ निभाता है।
जो अज्ञान के अंधेरे को ज्ञान से मिटा दे,
वही गुरु जीवन को नई दिशा दिखाता है!
Happy Teacher’s Day!

6. किताबों से आगे का ज्ञान दिया,
हर मुश्किल में मुस्कुराने का वरदान दिया,
हमारी छोटी-सी दुनिया को सपनों से सजाया,
गुरुजी, आपने हमें जीने का सही अंदाज सिखाया!
Happy Teacher’s Day!

7. कलम हाथ में थी, मगर लिखना आपने सिखाया,
सपना आंखों में था, मगर उसे पाना आपने सिखाया,
आज जो कुछ भी हैं हम, उसमें आपका योगदान है,
गुरुजी, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है!
Happy Teacher’s Day!

8. मंजिल कितनी भी दूर हो, रास्ता आसान हो जाता है,
जब गुरु का हाथ सिर पर हो तो हर सपना खास हो जाता है।
Happy Teacher’s Day!

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!