इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ की शूटिंग हुई पूरी, अर्जुन रामपाल ने अदिति राव संग तस्वीर शेयर कर दी अपडेट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘ओ साथी रे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी हैं। अर्जुन ने इम्तियाज और अदिति से मुलाकात की और उनके साथ अच्छा समय बिताया। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी करने के बाद अर्जुन रामपाल अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

अर्जुन रामपाल दोस्त की फिल्म में आएंगे नजर

एक्टर अर्जुन रामपाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ बहुत ही टैलेंटेड और खास लोगों के साथ एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट पूरा किया। आप लोगों की याद आएगी। आखिरकार अपने कॉलेज के दोस्त @imtiazaliofficial के निर्देशन में काम करना बहुत अच्छा लगा। #OsathiRe #Netflix’ कमेंट सेक्शन में अदिति ने अर्जुन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, आप कमाल के हैं। हमेशा आपके लिए चीयर करती रहूंगी। आपके नए सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ इसके जवाब में अर्जुन ने कमेंट किया, ‘@aditiraohydari तुम कमाल की थीं और वह लंच शानदार था।’

इम्तियाज अली ने फिल्म के बारे में क्या बोला?

इस कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए उत्साहित राइटर और शो-रनर इम्तियाज ने एक प्रेस नोट में कहा, ‘ओ साथी रे ने अपने डेवलपमेंट के हर मोड़ पर मुझे हैरान किया। यह पुराने जमाने के एहसास वाली एक मॉडर्न कहानी है, जो मेट्रो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक जादुई परी-कथा जैसी है। मुझे इस बात से राहत और उत्साह दोनों महसूस हो रहा है कि आरिफ, अविनाश, अदिति और अर्जुन की शानदार कास्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स के साथ लगातार मजबूत होते रिश्ते की वजह से ही हम ओ साथी रे की आकर्षक, लेकिन पेचीदा दुनिया में कदम रख पाए हैं।’

अर्जुन रामपाल ने बदला अपकमिंग फिल्म के लिए लुक

‘ओ साथी रे’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार शाम को उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट और अपने दोस्त आलिम हकीम से नया हेयरकट भी करवाया। अपने नए हेयरकट को दिखाते हुए अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘नई फिल्म के लिए नया लुक, जल्द ही घोषणा होगी। इतनी देर रात मेरे लुक को सेट करने के लिए समय निकालने के लिए मेरे भाई @aalimhakim का शुक्रिया। लव यू। #newlook #newfilm #newme’ उम्मीद है कि अर्जुन जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग भी शुरू करेंगे।

(ANI)

ये भी पढ़ें – अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग रचाई शादी, गोवा में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!