वुमेंस एशिया कप में IND vs PAK मुकाबला आज, शाम 7:30 बजे होगा टॉस

महिला एशिया कप 2026 में आज (5 सितंबर) भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दुबई के स्टेडियम में रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि 7:30 बजे भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टॉस के लिए आएंगी। भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। जारी एशिया कप में टीम इंडिया पहले ही हांगकांग और थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं पाकिस्तान को अभी तक एक ही मैच में खेलने का मौका मिला है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा और 7:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

 

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-05t174238-1788612721.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!