Bigg Boss 20 Premiere Live: बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज, 18 सेलिब्रिटी का स्वागत करेंगे सलमान खान

बिग बॉस 20 ग्रैंड प्रीमियर लाइव अपडेट्स: इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस के बहुप्रतीक्षित 20वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। दर्शक शो के प्रीमियर को लेकर जानने को बेताब हैं। ‘बिग बॉस सीजन 20’ का ग्रैंड प्रीमियर आज रात, 6 सितंबर को होगा, और यह रियलिटी शो ड्रामा, मनोरंजन, और ट्विस्ट का एक नया मिश्रण पेश करेगा। ये मोस्ट अवेटेड शो रात 9 बजे से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा, जबकि कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे शुरू होगा।

प्रीमियर से जुड़ी जानकारी

लॉन्च डेट: 6 सितंबर 2026


होस्ट: सलमान खान

कहां देखें:  जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।

बिग बॉस 20 की थीम

बिग बॉस 20 के साथ ही शो के भी 20 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में मेकर्स ने इस सीजन को लेकर खास प्लानिंग की है। मेकर्स ने इस सीजन को बहुत ही शानदार सीजन की योजना बनाई है। इस सीजन को मेकर्स ने नई थीम ‘वरदान’ के सात लॉन्च किया है। थीम के साथ भव्य घर और कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो कंटेस्टेंट्स और दर्शकों, दोनों को ही हैरान कर देंगे। इस सीजन की खास बात ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ का ट्विस्ट हो सकता है, जिसके जरिए कंटेस्टेंट्स को गेम में एक और मौका मिल सकता है।

बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स

शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस साल ‘बिग बॉस 20’ के घर में कौन-कौन एंट्री करेगा। खबरों के अनुसार, इस बार शो में बॉक्सिंग की दिग्गज मैरी कॉम से लेकर टीवी एक्ट्रेसेस माही विज, कनिका मान, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, पंजाबी एक्ट्रेस और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, रियलिटी स्टार कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और सिंगर काजी तौकीर के शामिल होने की संभावना है।

2010 से बिग बॉस के होस्ट हैं सलमान खान

बता दें कि सलमान खान 2010 से ये चर्चित रियेलिटी शो होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने सीजन 4 से इस शो की होस्टिंग की कमान संभाली थी। उनसे पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन ये शो होस्ट कर रहे थे। सलमान खान बिग बॉस के मुख्य और सबसे लंबे समय तक रहने वाले होस्ट हैं। हालांकि, बीच में संजय दत्त, फराह खान भी शो होस्ट कर चुके हैं।

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!