बाढ़ से तबाही के बाद नेपाल की सरकार का बड़ा फैसला, सोमवार को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नेपाल में बाढ़ के कारण आई तबाही से लोग अब तक उबर नहीं पाए हैं। बीते 26 अगस्त को तिब्बत के करीब रसुवा और आसपास के जिलों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी जिससे बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान देखने को मिला है। इस आपदा में अब तक 1340 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 5000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अब नेपाल की सरकार ने सोमवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।

नेपाल नें 26 अगस्त को आई भयंकर तबाही में हजारों लोग बेघर हो गए जबकि अबतक हजारों लोगों के शव मिल चुके हैं। नेपाल सरकार के द्वारा भी सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाते हुए सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के प्रति सामूहिक रूप से नेपाल के विभिन्न जगहों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल से सटे बीरगंज महानगरपालिका के घंटाघर चौक पर श्रद्धांजलि सभा के साथ दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दीप प्रज्वलन भी किया गया।

आपको बता दें कि नेपाल में आई आपदा को 13 दिन पूरे हो चुके हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति की मृत्यु के 13वें दिन को शोक अवधि का अहम दिन माना जाता है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को देशभर के सरकारी कार्यालयों और विदेशों में स्थित नेपाली राजनयिक मिशनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। (रिपोर्ट: गणेश शंकर)

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/nepal-national-holiday-1788757787.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!