ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा करेंगे कप्तानी

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी, जबकि तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की ODI टीम में वापसी हुई है। कोएत्जी आखिरी बार 2023 ODI वर्ल्ड के दौरान 50 ओवर के प्रारूप में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। 

25 साल के कोएत्जी को ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका, लुंगी एंगिडी के साथ पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश और मार्को येनसन भी टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प देंगे। स्पिन विभाग में ब्योर्न फोर्टुइन और केशव महाराज को जगह मिली है। फोर्टुइन फिलहाल नामीबिया दौरे पर साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। स्टार बल्लेबाज एडेन मारक्रम दूसरे और तीसरे ODI के लिए उपलब्ध रहेंगे। टॉप आर्डर में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन और टोनी डी जोरजी विकल्प होंगे। वहीं मैथ्यू ब्रीट्जके, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया था।

30 सितंबर को सीरीज का समापन

ODI सीरीज के तीनों मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन के हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम में होगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के डीपी वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा ODI खेला जाएगा। यह मुकाबला पिंक डे के रूप में आयोजित किया जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 30 सितंबर को पोटचेफ्स्ट्रूम के NWC ओवल में होगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की पिछली भिड़ंत 2023 में साउथ अफ्रीकी धरती पर हुई थी। उस पांच मैचों की ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली थी।

रबाडा नहीं होंगे सीरीज का हिस्सा

साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू समर की शुरुआत करना रोमांचक है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज टीम कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की भूमिकाएं तय करने की दिशा में अहम कदम होगी। कॉनराड ने बताया कि टीम मिडिल ऑर्डर में ऐसा संतुलन चाहती है जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सके, लेकिन दबाव की स्थिति में पारी को संभालकर लंबा भी खींच सके। हालांकि, चोट के कारण तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। कोच के मुताबिक, उनकी गैरमौजूदगी दूसरे गेंदबाजों के लिए खुद को साबित करने का मौका है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को येनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, रयान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज का शेड्यूल

  • 24 सितंबर: पहला ODI, हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
  • 27 सितंबर: दूसरा ODI,  DP वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
  • 30 सितंबर: तीसरा ODI, NWC ओवल, पॉचेफस्ट्रूम

यह भी पढ़ें:

ODI World Cup 2027 से पहले अंग्रेजों की बड़ी तैयारी, पूर्व कप्तान को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर

PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले अनुशासनात्मक जांच शुरू की, इमाम और रिजवान पर गिर सकती है गाज

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/south-africa-odi-1788779643.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!