एयर इंडिया को सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत, एन.चंद्रशेखरन बोले- लोगों का भरोसा हासिल करना बहुत जरूरी

टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को सोमवार को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सुरक्षा पर खास ध्यान देने और लागत नियंत्रण की मजबूत संस्कृति बनाने की जरूरत पर जोर दिया। एयर इंडिया के नए सीईओ टेवोल्डे गेबरियाम और पूर्व सीईओ कैंपबेल विल्सन भी इस अहम मीटिंग में मौजूद थे। 

लोगों का भरोसा हासिल करना बहुत जरूरी

चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया के अगले चरण में सुरक्षा, ग्राहकों का भरोसा, परिचालन को बेहतर ढंग से संचालित करना और लागत पर अनुशासन पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ”एयर इंडिया को सबसे महत्वपूर्ण चीज जो हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, वो लोगों का भरोसा है।” 

कंपनी का सुरक्षा रिकॉर्ड सबसे बेहतर से भी बेहतर होना चाहिए

एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि एयरलाइन कंपनी का सुरक्षा रिकॉर्ड सबसे बेहतर से भी बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से लागत नियंत्रण की मजबूत संस्कृति बनाने में मदद करने का आग्रह किया। चंद्रशेखरन ने ये भी माना कि पिछले 18 महीने कंपनी के लिए खास तौर पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, एयर स्पेस बंद होना, एटीएफ की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और AI171 हादसे ने परिचालन और प्रदर्शन को प्रभावित किया। 

एन. चंद्रशेखरन ने औपचारिक रूप से गेबरियाम का कराया परिचय

मीटिंग में चंद्रशेखरन ने औपचारिक रूप से गेबरियाम का कर्मचारियों से परिचय कराया। एयर इंडिया ने 5 अगस्त को व्यापक चयन प्रक्रिया के बाद गेबरियाम को सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अपॉइंट किए जाने की घोषणा की थी। इस चयन प्रक्रिया की निगरानी एक समर्पित बोर्ड समिति ने की थी। गेबरियाम को इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप में करीब 4 दशक का अनुभव है। वे 11 साल से ज्यादा समय तक इसके सीईओ भी रहे हैं। 

टाटा ग्रुप ने साल 2022 में सरकार से खरीदा था एयर इंडिया

टाटा ग्रुप ने जनवरी 2022 में सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। बाद में सिंगापुर एयरलाइंस ने एयरलाइन में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ”एयर इंडिया के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने टाउन हॉल में एकत्र होकर एयर इंडिया के नए सीईओ टेवोल्डे गेबरियाम का स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन भी मौजूद रहे। ये एयर इंडिया के बदलाव की यात्रा के अगले अध्याय की शुरुआत है।” 

ये भी पढ़ें

20,000 रुपये तक महंगी होंगी मारुति की गाड़ियों, कंपनी ने मई के बाद तीसरी बार बढ़ाई कीमतें



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/air-india-same-10-1788775904.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!