दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि उनकी 270 रनों की पारी ने सबका ध्यान खींच लिया। लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के बाद ईशान ने सिर्फ अपने खेल की बात नहीं की, बल्कि यह भी बताया कि कप्तानी ने उनके व्यक्तित्व और क्रिकेट को किस तरह बदला।
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने सोमवार को कहा कि 2024 में झारखंड की कप्तानी संभालने के बाद उनके व्यक्तित्व और क्रिकेट में बड़ा बदलाव आया। उनके मुताबिक, कप्तानी की जिम्मेदारी ने उन्हें एक बेहतर इंसान, क्रिकेटर और लीडर बनने में मदद की। ईशान ने माना कि इस दौरान उन्होंने अपने पुराने बेपरवाह अंदाज से बाहर निकलकर जिम्मेदारी लेना सीखा।
ईशान किशन बल्ले से कर रहे कमाल
2023 के आखिर में BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद ईशान ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और झारखंड की कप्तानी स्वीकार की। जब भी वह उपलब्ध रहे, उन्होंने टीम की अगुआई की। मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब ईशान की भारतीय टीम में भी वापसी हो चुकी है और वह लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं। ईशान इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके नाम 28 मैचों में 986 रन दर्ज हैं।
ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ 270 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अपनी पारी के बाद ईशान ने कहा कि अब वह खुद को टीम के लिए रन बनाने की प्राथमिक जिम्मेदारी से पीछे नहीं रखना चाहते।
ईशान को खुद से कोई उम्मीद नहीं
ईशान ने कहा कि जब खिलाड़ी युवा होता है तो वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर निर्भर रहता है और उम्मीद करता है कि वही रन बनाएंगे। लेकिन जब आप टीम में स्थापित हो जाते हैं तो जिम्मेदारी खुद उठानी पड़ती है। किशन ने आगे कहा कि वह आजकल जो सबसे अच्छी चीज कर रहा हैं, वह है किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचना। एक बल्लेबाज के तौर पर उनका काम बस मैदान पर जा कर गेंद के मुताबिक रिएक्शन देना है। वह खुद से किसी तरह की उम्मीद नहीं रखते।
यह भी पढ़ें:
ODI World Cup 2027 से पहले अंग्रेजों की बड़ी तैयारी, पूर्व कप्तान को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर
भारत से सीरीज खेलने के लिए व्याकुल है पाकिस्तान, आईसीसी जल्द ले सकता है फैसला
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ishan-kanojia-1788800579.jpg








