मेडिकल रिसर्च और डॉक्टर्स की मानें तो ज्यादातर हार्ट अटैक के मामले सुबह के वक्त आते हैं। जब आप सोकर जागते हैं तो खून सबसे गाढ़ा होता है। खासतौर से सुबह 6 से 8 बजे के बीच दिल के दौरे पड़ने के मामले ज्यादा पाए गए हैं। यानि उठने के बाद के 10 मिनट आपके लिए काफी अहम हो जाते हैं। 28 साल के एक्सपीरिएंस वाले एक कार्डियोलॉजिस्ट ने खुलासा किया है कि आपकी आंखें खुलते ही क्या होता है और क्यों बहुत सारे लोग अनजाने में हर सुबह अपने दिल को खतरे में डालते हैं।
कार्डियोलॉजिस्ट मिला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि जब आप उठते हैं दिल आराम की स्थिति में होता है। दिन के सबसे पहले 10 मिनट हार्ट से जुड़ी घटनाओं का सबसे खतरनाक जोखिम भरा समय होता है। अगर आप कुछ नियमों का पालन करते हैं तो इस खतरे को कम किया जा सकता है।
दिन के खतरनाक 10 मिनट
जब आप सोते हैं, तो आपका खून गाढ़ा हो जाता है। रात भर आपका शरीर सांस और पसीने के जरिए पानी खोता है। इसका आपको पता भी नहीं चलता है। इससे सुबह खून गाढ़ा हो जाता है और रक्तवाहिकाओं में खून धीरे-धीरे बहने लगता है। इस समय पूरे दिन में खून का थक्का (Clot) बनने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
सुबह 6 बजे का समय महत्वपूर्ण क्यों है?
ये सबसे खतरनाक स्थिति हो सकती है जिसमें खून गाढ़ा हो जाता है, ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है और अचानक हलचल होती है। जब खून गाढ़ा होता है तभी शरीर को जागने के लिए कोर्टिसोल हार्मोन तेजी से बढ़ जाता है। ऐसी स्थित में तुरंत ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं, दबाव तेजी से बढ़ता है। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।
कई लोग अलार्म सुनते ही बिस्तर से सीधे उठ जाते हैं। कुछ लोग बिस्तर से उठते ही कुछ एक्टिविटी करने लगते हैं। कई बार सीधे शावर लेने या खाली पेट कॉफी पीने लगते हैं। ऐसे में अचानक से दिल 60 सेकंड में आराम की स्थिति से दौड़ने वाली स्थिति में पहुंच जाता है जो ठीक नहीं है। इससे दिल पर अधिक तनाव पड़ता है।
सुबह उठने के बाद क्या करें?
-
पहला कदम है कि किसी भी दूसरे काम से पहले एक गिलास पानी लें। इससे खून पतला होता है। एक गिलास पानी आपके रक्त प्रवाह को दोबारा हाइड्रेट करके और नॉर्मल गाढ़ा बनाने में मदद करता है। इससे थक्के बनने के जोखिम भी कम होता है। ये काफी अच्छी और असरदार आदत है।
-
दूसरा कदम है कि बिस्तर से तुंरत उठकर खड़े न हों। पहले 2 मिनट के लिए अपने बिस्तर के किनारे बैठें और अपने शरीर को धीरे-धीरे नॉर्मल होने दें। आपके हार्ट तंत्र को सोने की स्थिति से सीधे खड़े होने की पोजिशन में आने के लिए समय चाहिए सर्फ 2 मिनट बैठें और फिर खड़े हों इससे दिल पर पड़ने वाले ऑर्थोस्टैटिक (अचानक खड़े होने का) तनाव को बहुत कम किया जा सकता है।
-
तीसरा कदम है कि सुबह कॉफी से पहले कुछ खाएं। सुबह 6 बजे खाली पेट कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर और भी बढ़ जाता है, जिससे उस समय आपके दिल पर दबाव और बढ़ जाता है जब वह सबसे संवेदनशील स्थिति में होता है। इसलिए पहले खाना, फिर कॉफी। चाहे एक केला हो, कुछ क्रैकर्स (बिस्कुट) हों, या कुछ भी छोटा-मोटा कुछ भी खा लें।
बिस्तर से उठते ही क्या करना चाहिए?
खून गाढ़ा होने पर तेजी से खड़े होना ही वह सबसे खतरनाक काम है जो अधिकांश लोग अनजाने में हर दिन करते हैं। इससे बचने के लिए आपको हर सुबह तीन काम करने चाहिए। सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं। दूसरा 2 मिनट बिस्टर पर बैठें और फिर उठें। तीसरा सुबह खाली पेट कॉफी पीने से बचें। अगर सुबह कॉफी पीनी है तो उससे पहले कुछ खा लें। इससे कोर्टिसोल को स्थिर रखा जा सकता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)









