भारतीय शेयर बाजार में 8 सितंबर को भारी बिकवाली का माहौल देखने को मिला। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर्स में आए तगड़े दबाव के कारण दोनों मुख्य सूचकांक बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 550 से ज्यादा अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 भी 23,650 के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के नीचे फिसलकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 555.23 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 75,577.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 144.05 अंक टूटकर 23,635.10 के लेवल पर आ गया। बाजार की चौतरफा बिकवाली के बीच लगभग 2025 शेयरों में तेजी रही, 2174 शेयर लाल निशान में बंद हुए और 178 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ICICI और एक्सिस बैंक में मंदी, पर BEL और HUL ने दिखाया दम
BSE हीटमैप और बाजार के आंकड़ों के अनुसार, आज सबसे बड़ा झटका प्राइवेट बैंकिंग और हैवीवेट शेयरों से लगा। SBI लाइफ इंश्योरेंस (-2.04%) और ICICI बैंक (-1.97%) निफ्टी के सबसे बड़े लूजर्स में शामिल रहे।
- टॉप गेनर्स स्टॉक्स: मंदी के इस दौर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) का शेयर +1.62% की बढ़त के साथ ₹410.55 पर बंद होकर टॉप गेनर बना। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर (+1.02%), आइशर मोटर्स (+0.98%), ONGC (+0.98%), अडानी पोर्ट्स (+0.93%) और अपोलो हॉस्पिटल्स (+0.88%) में अच्छी लिवाली देखने को मिली।
- टॉप लूजर्स स्टॉक्स: एक्सिस बैंक (-1.67%), अल्ट्राटेक सीमेंट (-1.49%), लार्सन एंड टुब्रो (L&T -1.32%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (-1.11%), HDFC बैंक (-1.06%), मारुति सुजुकी (-0.93%) और टाटा स्टील (-0.79%) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव रहा।
सेक्टोरल मोर्चे पर फार्मा और मीडिया में हरियाली
सेक्टर के हिसाब से देखें तो आज सबसे ज्यादा नुकसान निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स (-1%) और निफ्टी ऑयल एंड गैस (-0.67%) को हुआ। इसके अलावा निफ्टी बैंक 0.5% और आईटी इंडेक्स 0.37% टूटकर बंद हुए। हालांकि, डिफेंसिव सेक्टर्स ने बाजार को पूरी तरह गिरने से बचा लिया। मीडिया इंडेक्स में +1.3%, फार्मा इंडेक्स में +0.7% और FMCG इंडेक्स में +0.35% की मजबूती दर्ज की गई। वहीं, ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- NSE के IPO को SEBI ने दी हरी झंडी, जल्द शेयर बाजार में होगी देश के सबसे बड़े एक्सचेंज की एंट्री
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/bearish-stock-market-1788863054.jpg







