बांग्लादेश में खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज, शेड्यूल का हो गया ऐलान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से नई सीरीज का ऐलान कर दिया है। जो अक्टूबर में शुरू होकर नवंबर तक चलेगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी और दो मैच खेलेगी। खास बात ये है कि ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। जहां की अंक तालिका में इस वक्त जबरदस्त हलचल मची है। हालांकि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें इस वक्त अंक तालिका में बहुत अच्छा नहीं कर रही हैं। बांग्लादेश फिर भी बेहतर है, लेकिन वेस्टइंडीज की हालत तो ​बहुत पतली है। 

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज, शेड्यूल जारी

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 अक्टूबर से मीरपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी मैच 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाना तय हुआ है। सीरीज अब ज्यादा दूर नहीं है। शेड्यूल आ चुका है और संभावना है कि जल्द ही दोनों टीमों के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया जाएगा। सीराीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश पहुंचकर 22 अक्टूबर से एक वॉर्मअप मैच भी खेलेगी। 

बांग्लादेशी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में चौ​थे नंबर पर

इस बीच अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर नजर डालें तो बांग्लादेश की टीम इस वक्त चौथे नंबर पर है। टीम ने अब तक 6 मैच खेलकर उसमें से तीन जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम का पीसीटी फिलहाल 55.56 का चल रहा है। अभी जब टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब सीरीज का पहला मैच जीतकर सनसनी सी मचा दी थी, लेकिन अगले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर बांग्लादेश को पारी की हार थमा दी थी। 

वेस्टइंडीज की आठवें नंबर पर, केवल पाकिस्तान से ही आगे

बात अगर वेस्टइंडीज की करें तो वो इस वक्त अंक तालिका में आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक 12 मैच खेल लिए हैं और उसमें से उसे केवल दो में ही जीत नसीब हुई है। टीम आठ मैच हारी है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। टीम का पीसीटी 20.83 का है। नौ देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामें अब केवल पाकिस्तान ही उससे नीचे है। क्या वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश को हराकर अपनी सेहत में सुधार करेगी या फिर बांग्लादेशी टीम अपनी जमीन पर वेस्टइंडीज को पीटकर अंक तालिका में और आगे निकल जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा। 

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

28 अक्टूबर-1 नवंबर: पहला टेस्ट, मीरपुर
5-9 नवंबर: दूसरा टेस्ट, सिलहट

यह भी पढ़ें 

दलीप ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची ईस्ट जोन की टीम, तिलक वर्मा की धीमी पारी ने किया बोर

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप के बीच मैदान में उतरेगी टीम, कप्तान बाबर आजम के सामने कठिन चुनौती

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/najmul-hossain-shanto-2-ap-1788873650.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!