बर्तन मांजने वाले स्पंज में होते हैं टॉयलेट से भी ज्यादा बैक्टीरिया, फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कैसे करें साफ और कब बदल दें?

हम अपने घरों में जूठे बर्तनों को साफ करने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यही स्पंज आपके बीमार पड़ने की वजह भी हो सकता है। कतर में रहने वाली फूड सेफ्टी ऑफिसर अहाना नजर हाफिज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके किचन स्पंज की साफ सफाई और उसे समय समय पर बदलने की ज़रूरत के बारे में चेतावनी दी है। उनके मुताबिक, किचन स्पंज की छिद्रों वाली बनावट के कारण उसमें खाने के कण आसानी से फंस जाते हैं जिससे उसमें टॉयलेट सीट से भी ज़्यादा बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किचन स्पंज को कितने दिन में बदल देना चाहिए और इसका इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

किचन स्पंज क्यों कर रहा है आपको बीमार?

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने इंस्टाग्राम रील पोस्ट करते हुए लिखा, “किचन स्पंज देखने में साफ लग सकता है, लेकिन असल में यह घर की सबसे ज़्यादा बैक्टीरिया वाली चीज़ों में से एक है। अगर इसे ठीक से साफ न किया जाए, तो यह बैक्टीरिया को हटाने के बजाय उन्हें फैला सकता है।

स्पंज का इस्तेमाल ज़्यादा सुरक्षित कैसे बनाएं

फूड सेफ्टी ऑफिसर के मुताबिक, ऐसे में इस जोखिम कम करने के लिए स्पंज को हर बारे इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह धोएं। स्पंज में से एक्स्ट्रा पानी निचोड़ दें और अच्छी तरह सूखने दें। साथ ही इसे गर्म पानी में भिगोकर बैक्टीरिया -मुक्त करें।

हर हफ्ते में बदल दें स्पंज

फूड सेफ्टी ऑफिसर कहती हैं कि किचन स्पंज को गर्म पानी में उबालने से बैक्टीरिया फ्री करने से मदद मिल सकती है, लेकिन ये उपाय इसे बार-बार बदलने की ज़रूरत को खत्म नहीं करते। इसलिए वह सलाह देती हैं कि बर्तनों पर से बैक्टीरिया फैलने से रोकने के लिए स्पंज को हर हफ़्ते बदलें। वो कहती हैं, ”अपने स्पंज को कम से कम हफ़्ते में एक बार बदलें। किचन स्पंज आपके किचन की सबसे सस्ती चीज़ों में से एक है। इन्हें थोक में खरीदें और हफ़्तों या महीनों तक एक ही स्पंज का इस्तेमाल करने के बजाय नियमित रूप से बदलें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!