पराठे के साथ खाएं लौकी दही तिखारी, झटपट तैयार हो जाएगी चटपटी सब्जी, मिनटों में तैयार रेसिपी

खाने में वही रोज की सब्जियां खाते हुए बोर हो चुके हैं तो आप लौकी दही तिखारी बनाकर खा सकते हैं। लौकी की सब्जी, कोफ्ते और लौकी चना दाल तो कई बार खाई होगी, लेकिन एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद लाजवाब लगता है। आप लौकी दही तिखारी को प्लेन पराठे, रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। इस बनाना बेहद आसान है। सिर्फ 10 मिनट में लौकी दही तिखारी बनकर तैयार हो जाएगी। इसका चटपटा स्वाद मुंह में पानी ले आएगा। आइये जानते हैं लौकी दही तिखारी की रेसिपी।

लौकी दही तिखारी रेसिपी

पहला स्टेप- लौकी दही तिखारी बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटी लौकी लें और उसमें से करीब आधा लौकी कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। तेल में जीरा, साबुत धनिया के बीज, 4 बड़े लहसुन की कली और 2 हरी मिर्च साबुत डाल दें। इसमें डालें 10-15 मूंगफली और हल्का रोस्ट कर लें। अब सारी चीजों को किसी ब्लैंडर में डालकर पीस लें। आपको इसे बहुत ज्यादा बारीक नहीं बल्कि दरदरा पीसना है।

दूसरा स्टेप- अब पैन में फिर से 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल में राई डालें, इसमें हींग और साबुत लाल मिर्च डालें। अब करी पत्ता और 1 छोटा बारीक कटा प्याज डालें। सारी चीजों को हल्का मिलाते हुए फ्राई कर लें। अब इसमें 1 बड़ी मुट्ठी कद्दूकस की गई लौकी डालें। लौकी को 5 मिनट के लिए हल्का पकाएं। अब इसमें तैयार की गई मूंगफली और लहसुन वाली चटनी मिला दें। ऊपर से थोड़ी हल्दी, थोड़ी लाल मिर्च और नमक डालें।

तीसरा स्टेप- लौकी को निचोड़कर ही डालें तो इससे पानी निकल जाएगा। इस पानी को सारी चीजों को मिलाने के बाद डालें। अब बारी है फेंटकर दही डालने की। गैस की फ्लेम एकदम धीमी करके इसमें फेंटी हुई दही मिला दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।  

लौकी दही तिखारी बनकर तैयार है। आप इसे प्लेन पराठे के साथ, रोटी के साथ या फिर चावल के साथ खाएं। इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है। लौकी दही तिखारी के साथ आपको दूसरी सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे झटपट कभी भी बनाकर खा सकते हैं।

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!