डॉक्टर ने बताया घी खरीदते वक्त क्या चेक करें, कौन सा घी सेहत के लिए सबसे ज्यादा अच्छा होता है?

सेहत के लिए सीमित मात्रा में घी खाना फायदेमंद माना जाता है। दादी नानी आज भी बच्चों को घी खाने की सलाह देती हैं। खाने में रोटी पर, पराठे पर यहां तक कि दाल सब्जी में भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर शुद्ध घी खा रहे हैं तभी आपको इसके फायदे मिलेंगे। बाजार में इन दिनों मिलावटी चीजें काफी बिक रही हैं। ऐसे में आप शुद्ध घी खरीदकर का रहे हैं ऐसा जरूरी नहीं है। जाने माने डॉक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने बताया कि बाजार से घी खरीदते वक्त क्या जरूर चेक करना चाहिए। सेहत के लिए कौन सा घी सबसे अच्छा होता है। आइये जानते हैं।

डॉक्टर आलोक चोपड़ा के मुताबिक घी फायदेमंद है अगर इसे सही तरीके से बनाया गया है। फिर चाहे आप नॉर्मल घी खा रहे हैं या A2 घी का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि सिर्फ डिब्बे पर लिखा लेबल आपको यह नहीं बताता कि आपने सही घी खरीदा है या नहीं। अब अगर आप पूछें कि सबसे बेहतरीन घी कौन सा है, तो मैं कहूंगा- घी घर पर बनाएं।

कौन सा घी सबसे अच्छा होता है?

आपकी दादी-नानी इसे बना सकती थीं, तो आप भी इसे बना सकते हैं। घी बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया कोई मुश्किल नहीं है। आपको इसके लिए दूध से दही बनाना है। दही को हाथों से मथकर सफेद मक्खन निकाला जाता है और उस मक्खन को धीमी आंच पर पकाकर घी तैयार किया जाता है। इस तरह तैयार किया घी ही सबसे उत्तम (गोल्ड स्टैंडर्ड) तरीका है। लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है और घर में घी नहीं बना सकते हैं तो पैक्ड घी भी खरीद सकते हैं।

घी खरीदते वक्त क्या चेक करें?

अगर आप पैक्ड घी खरीद रहे हैं तो सबसे पहले चेक कर लें कि घी A2 हो। A2 घी की नहीं बल्कि दूध की गुणवत्ता को बताता है। दूसरी बात, घी को कैसे बनाया गया है? लेबल पर ‘बिलोना’ (Bilona) या ‘कल्चर्ड’ (Cultured) घी लिखा देखें, जिसका मतलब है कि इसे मलाई से सीधे बनाने के बजाय दही से बनाया गया है।

ध्यान दें कि क्या ब्रांड ने पारंपरिक तरीके से हाथों से मथने (Hand Churning) का ज़िक्र किया है। क्योंकि हमारे बुजुर्ग सफेद मक्खन से घी बनाने से पहले उसे इसी तरह मथते थे। बाज़ार में मिलने वाले कई घी यहां तक कि प्रीमियम A2 घी भी सीधे मलाई से बनाए जाते हैं। क्योंकि यह तरीका तेज और सस्ता होता है। इसका मतलब यह नहीं कि ये घी खराब हैं, लेकिन ये घी पारंपरिक रूप से बने बिलोना घी जैसे बिल्कुल नहीं होते।

घी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

A2 आपको दूध की गुणवत्ता के बारे में बताता है। बिलोना आपको इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताता है। और जब आप घी चुन रहे हों, तो ये दोनों ही बातें मायने रखती हैं। अगर आपका कोई देसी ब्रांड है जो पारंपरिक तरीके से असली ‘बिलोना A2 घी’ बनाता है, तो आप उससे घी खरीद सकते हैं।

 

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!