अगर आपको आधी रात को कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप मिठाई या आइसक्रीम की जगह ये शानदार हेल्दी डेज़र्ट रेसिपी घर पर बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है और आपकी मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है। इसका स्वाद डेज़र्ट जैसा होता है, लेकिन इसमें अखरोट, शहद और दालचीनी जैसे चीज़ें होती हैं जो गट हेल्थ और लिवर हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसकी रेसिपी बताई है और साथ ही यह भी कि यह सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है?
हनी वॉलनट चॉकलेट सिनेमन योगर्ट बाउल बनाने के लिए सामग्री:
10 ग्राम शहद, 30 ग्राम अखरोट और आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर, 200 ग्राम ग्रीक योगर्ट, 10 ग्राम डार्क चॉकलेट चिप्स
क्यों है यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए फायदेमंद?
ग्रीक योगर्ट से आपको प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, अखरोट से हेल्दी फैट, फाइबर और पॉलीफेनोल्स मिलते हैं, जबकि डार्क चॉकलेट से कोको पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो लिवर और गट के लिए हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं।
कैसे बनाएं हनी वॉलनट चॉकलेट सिनेमन योगर्ट बाउल?
-
पहला स्टेप: हनी वॉलनट चॉकलेट सिनेमन योगर्ट बाउल बनाने के लिए सबसे पहले गैस ओ करें और उस पर एक पैन रखें। जब पैन हल्का गर्म हो जाए तब उसमें 10 ग्राम शहद डालें। शहद के बाद उसमें 30 ग्राम क्रश किए हुए अखरोट और दालचीनी का पाउडर डालें।
-
दूसरा स्टेप: अब कुछ मिनट तक स्लो फ्लेम पर इन्हें पकाएं। आपको इन्हें तब तक पकाना है जब तक अखरोट हल्के कैरमेलाइज़्ड न हो जाएं। जब ये हल्का ब्राउन हो जाये तब गैस बंद कर दें।
-
तीसरा स्टेप: अब, एक बाउल में 200 ग्राम ग्रीक योगर्ट डालें, फिर उसके ऊपर गर्म शहद-दालचीनी वाले अखरोट डालें। अब उसके बाद 10 ग्राम डार्क चॉकलेट चिप्स डालें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि चॉकलेट गर्म अखरोट के साथ पिघलने लगे। आपका हनी वॉलनट चॉकलेट सिनेमन योगर्ट बाउल बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म खाएं।









