फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताए आसान और असरदार तरीके

जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर आप फैटी लिवर कंट्रोल कर सकते हैं। एम्स ट्रेंड डॉक्टर प्रियंका सहरावत के अनुसार, शुरुआती चरण में फैटी लिवर को कई मामलों में जीवनशैली में बदलाव करके सुधारने में मदद मिल सकती है।

फैटी लिवर को रिवर्स करेंगी ये आदतें

  • संतुलित आहार लें: डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, फल, नट्स और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। बहुत ज्यादा तला-भुना और सैचुरेटेड फैट वाला खाना कम करें। मीठे पेय और ज्यादा शुगर वाली चीजों का सेवन भी सीमित करना जरूरी है।

  • शारीरिक गतिविधि: फैटी लिवर में नियमित एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधि फायदेमंद हो सकती है। रोजाना तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना, तैराकी या अपनी क्षमता के अनुसार दूसरी एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल किया जा सकता है। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें।

  • वजन को कंट्रोल में रखें: अगर वजन ज्यादा है तो धीरे-धीरे और टिकाऊ तरीके से वजन कम करना लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद कर सकता है। क्रैश डाइट या बहुत तेजी से वजन घटाने के बजाय संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज पर ध्यान देना बेहतर है।

  • ज्यादा चीनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं: कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां, बिस्किट, केक, पेस्ट्री और दूसरे ज्यादा शुगर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और बहुत ज्यादा कैलोरी वाले फूड्स भी कम लेना चाहिए।

  • शराब से बचें: शराब लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। अगर फैटी लिवर की समस्या है, तो शराब के सेवन को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

  • अच्छी नींद लें: नींद की कमी और लगातार तनाव आपकी ओवरऑल हेल्थ और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए रोजाना पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेने की कोशिश करें और तनाव को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन, योग या दूसरी रिलैक्सेशन तकनीकों को अपनाया जा सकता है।

डॉक्टर प्रिंयका कहती हैं अगर आपको फैटी लिवर है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी जांच और फॉलो-अप कराते रहें। सही डाइट, नियमित शारीरिक गतिविधि और वजन पर नियंत्रण जैसे बदलाव लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!