कौन है वो विदेशी शख्स जिसे बीच पार्टी में अपूर्वा मखीजा ने किया किस? डेटिंग की चर्चाओं के बीच बोले फैंस- जोड़ी जम रही है

कंटेंट क्रिएटर और बॉलीवुड अभिनेत्री अपूर्वा मखीजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपूर्वा और अमीन जाज़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों तुर्की में एक पार्टी के दौरान बेहद करीब नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप की अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। वायरल क्लिप में अमीन एक पार्टी में डीजे की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अपूर्वा भी उनके पास खड़ी नजर आती हैं। कुछ देर बाद अमीन डीजे कंसोल से हटकर अपूर्वा के करीब आते हैं और उन्हें अपनी ओर खींचकर किस करते हैं। तभी कोई व्यक्ति वहां पहुंच जाता है और दोनों का वह निजी पल अचानक रुक जाता है।

जाने से पहले अपूर्वा ने भी किया किस

वीडियो का अगला हिस्सा भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। जब अपूर्वा वहां से जाने लगती हैं तो वह अमीन के करीब आती हैं और उन्हें दो बार किस करती दिखाई देती हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर होने लगा। कई यूजर्स ने इसे दोनों का ‘हार्ड लॉन्च’ तक कहना शुरू कर दिया, यानी ऐसा सार्वजनिक पल जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि होती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो ने जहां कुछ लोगों को उत्साहित किया, वहीं एक वर्ग ने इसे लेकर सवाल भी उठाए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि किसी के निजी पल को रिकॉर्ड करके सार्वजनिक करना सही नहीं है। कई लोगों ने वीडियो पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया पेजों की आलोचना करते हुए प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

यहां देखें वीडियो

फैंस ने कहा- दोनों साथ में बेहद खुश दिखते हैं

वीडियो वायरल होने के बाद अपूर्वा और अमीन के फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया। कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखकर खुशी जताई तो कई यूजर्स ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की। कुछ कमेंट्स में लोगों ने कहा कि दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपूर्वा के चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई दे रही है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि वीडियो में दोनों के बीच प्यार साफ नजर आ रहा है। दूसरी तरफ कई यूजर्स ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया की सीमाओं पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि किसी सार्वजनिक जगह पर मौजूद होने का मतलब यह नहीं कि किसी व्यक्ति के निजी या रोमांटिक पल को बिना अनुमति के इंटरनेट पर डाल दिया जाए।

पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम

अपूर्वा मखीजा ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। इसके बावजूद अमीन जाज़ के साथ उनकी तस्वीरें, वीडियो और सार्वजनिक मौजूदगी अक्सर डेटिंग की अफवाहों को हवा देती रही हैं। न्यूयॉर्क जाने से पहले अपूर्वा अमीन के पॉडकास्ट पर भी नजर आई थीं। उस बातचीत के दौरान दोनों के बीच की हंसी-मजाक और झिझक भरी बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा था। इसके अलावा अपूर्वा को फराह खान की ‘लॉक अप’ आफ्टर-पार्टी में भी अमीन के साथ देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

कौन हैं अमीन जाज?

अमीन जाज को उनके पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जाज’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस शो की शुरुआत 2020 में की थी। पॉडकास्ट में रिश्तों, पॉप कल्चर, कॉमेडी और इंटरनेट से जुड़े विषयों पर लंबी बातचीत होती है। इसमें मनोरंजन जगत और डिजिटल क्रिएटर कम्युनिटी से जुड़े कई चर्चित चेहरे शामिल हो चुके हैं। पॉडकास्टिंग के अलावा अमीन डीजे के तौर पर भी सक्रिय हैं और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से जुड़े हुए हैं।

पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गईं अपूर्वा

अपूर्वा फिलहाल अपनी जिंदगी के एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी हैं। वह MBA की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हुई हैं। अमीन के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वह भारत में अपनी कई चीजों को पीछे छोड़कर अमेरिका में एक नई शुरुआत करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि विदेश जाकर पढ़ाई करना लंबे समय से उनकी योजनाओं का हिस्सा था। अपूर्वा ने यह भी खुलासा किया था कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद का उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई और भविष्य पर गंभीरता से ध्यान देने का फैसला किया। उन्होंने विदेश में पढ़ाई के विकल्प पर विचार किया और आखिरकार जिस यूनिवर्सिटी में आवेदन किया था, वहीं उनका चयन हो गया।

ये भी पढ़ें: न ग्लैमर, न तामझाम, लंदन में सुकून भरे पल बिताते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस के गले पर टिकी नजरें

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!