ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड बने कप्तान, ये रहा पूरा स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की ए टीम सितंबर से लेकर ​अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेगी। इस दौरान दो मल्टी डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज करीब है, इसलिए बीसीसीआई की ओर से इसके लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच बड़ी बात ये है कि टीम में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल रहे बड़े बड़े खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। वनडे मैचों के लिए टीम की कमान रुतुराज गायकवाड को दी गई है, वहीं मल्टी डे मैच के लिए देवदत्त पडिक्कल कप्तान होंगे। 

22 सितंबर से शुरू होगी सीरीज, दो मल्टी डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सितंबर में दो मल्टी डे मैच खेले जाएंंगे। मल्टी डे मैच का मतलब चार दिन के मैच से है। ये मैच टेस्ट फॉर्मेट पर खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 22 से लेकर 25 सितंबर तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जो इस वक्त ​जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसके बाद तीन वनडे मैच होंगे, जो 50 ओवर के तो होंगे, लेकिन इन्हें इंटरनेशनल दर्जा हासिल नहीं होगा। सीरीज का पहला मैच छह अक्टूबर को होगा, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को होगा, सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले पुदुचेरी में खेले जाएंगे। 

हार्दिक पांड्या भी टीम में शामिल, लेकिन फिटनेस पर निर्भर करेगा खेलना

लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उनके नाम के आगे स्टार लगा है, यानी अगर वे फिट हुए तभी खेलेंगे। मल्टी डे मैचखें के लिए वैशाख टीम में हैं, लेकिन उनका भी मामला फिटनेस पर निर्भर करेगा। हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण लंबे समय से चोट के कारण बाहर हैं। देखना होगा कि क्या पांड्या तब​ तक ठीक होकर वापसी कर पाएंगे या नहीं। 

भारत ए मल्टी-डे स्क्वाड: अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन, नचिकेत भूटे, वी वैशाख

भारत ए वन-डे स्क्वाड: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 65 और 61 स्थानों की छलांग लगाई, ईशान किशन टॉप पर बरकरार

आगे बढ़कर छक्का मारने गए वैभव सूर्यवंशी, 16 बॉल पर लगा केवल चौका और हो गए आउट

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ruturaj-gaikwad-ap-1788946982.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!