BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, हो गया कंफर्म

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने इसे कंफर्म कर दिया है। मंत्रालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शी की यात्रा की पुष्टि तब हुई जब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा था कि राष्ट्रपति की नई दिल्ली यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने किया कंफर्म

Image Source : TWEETचीनी विदेश मंत्रालय ने किया कंफर्म




कब कब भारत आए हैं शी जिनपिंग

  • सितंबर 2014 में पहली बार भारत आए थे, जब उन्होंने मोदी के साथ व्यापक बातचीत की थी।
  • 2014 का शी जिनपिंग का दौरा दोनों नेताओं के कार्यकाल के शुरुआती दौर में हुआ था।
  • 2016 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिनपिंग ने गोवा का दौरा किया था।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आखिरी बार 2019 में चेन्नई के पास मल्लापुरम में पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था।
  •  साल 2020 में गलवान घाटी सीमा पर हुई झड़पों के बाद दोनों देशों के आपसी संबंधों में आई खटास के बाद, यह सात वर्षों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत की पहली यात्रा होगी।

BRICS में कौन कौन देश हैं शामिल

ब्रिक्स, जिसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, का 2024 में विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया, जबकि 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हुआ है। ब्रिक्स एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है क्योंकि यह दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है, जो वैश्विक आबादी का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं।

कौन कौन आ रहा है भारत 

  • 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेजबान के तौर पर हिस्सा लेंगे।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
  • ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान 
  • इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद 

युद्ध के बावजूद ईरान भी होगा शामिल

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाला यह शिखर सम्मेलन, अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के छह महीने से ज़्यादा समय बाद हो रहा है; ईरान 2024 से ब्रिक्स (BRICS) का सदस्य है। इस टकराव की वजह से दुनिया में तेल व्यापार के अहम रास्तों में से एक, ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ लगभग बंद हो गया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में 10 से 14 सितंबर तक ट्रैफिक में हुए हैं बड़े बदलाव, कहां से कैसे जाना है-देख लें एडवायजरी

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/generated-image-1789035987746-1-1789035994.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!